चीनी फोन निर्माता Poco आज ग्लोबल मार्केट में Poco M3 Pro फोन को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने पुष्टि की है कि स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 5G SoC दारा संचालित होगा और इसे 6.5 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी जाएगी। डिवाइस में 5000mAh बैटरी मिलेगी और फोन में 48MP का AI ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। लॉन्च से पहले डिवाइस के रियर डिज़ाइन का खुलासा हुआ है जिससे पोको ब्रांडिंग का भी पता चला है।
फोन को भारतीय समय के हिसाब से शाम 5:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। अभी भारतीय बाज़ार में फोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। ग्लोबल लॉन्च इवेंट को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम किया जाएगा।
फोन में 6.5 इंच की FHD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसकी रिफ्रेश रेट 90Hz होगी और डिस्प्ले पर होल-पंच भी दिया जाएगा। डिवाइस मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 5G द्वारा संचालित होगा और इसे 6GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। डिवाइस में 48MP का प्राइमरी कैमरा, दो 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। हैंडसेट एंडरोइड 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है।
Poco M2 Pro की बात करें तो डिवाइस में 6.67 इंच की FHD डिस्प्ले मिल रही है जिसका रेज़ोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। Poco M2 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G द्वारा संचालित हैं। Poco M2 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G द्वारा संचालित हैं। अब बात करें Poco M2 Pro की तो इसमें भी 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा, डिवाइस में 5MP का मैक्रो कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का डेप्थ सेन्सर है। फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है और Poco M2 Pro के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।