Poco M2 को भारत में एक वर्चुअल इवेंट के ज़रिए लॉन्च किया गया है। फोन के नाम से पता चलता है कि यह Poco M2 Pro का निचला वर्जन होगा जिसे जुलाई में लॉन्च किया गया था। Poco M2 ओक्टा-कोर प्रॉसेसर, क्वाड रियर कैमरा और बड़ी बैटरी से लैस है। फोन को दो रैम और स्टोरेज विकल्प में उतारा गया है और इसे तीन रंगों में खरीदा गया है।
Poco M2 दो वेरिएंट में आता है। Poco M2 को 6GB + 64GB वेरिएंट और 6GB + 128GB वेरिएंट में पेश किया गया है। बेस वेरिएंट की कीमत Rs 10,999 है और टॉप-एंड वेरिएंट को Rs 12,499 में लॉन्च किया गया है। फोन तीन रंगों पिच ब्लैक, स्टेट ब्लू और ब्रिक रेड कलर में आया है। Poco M2 को 15 सितंबर दोपहर 12 बजे से Flipkart पर सेल किया जाएगा।
Poco M2 ड्यूल-सिम वाला फोन है जो एंडरोइड 10 पर आधारित MIUI 12 पर काम करता है। फोन में 6.53 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1,080×2,340 पिक्सल है। डिस्प्ले को कोरनिंग गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। Poco M2 मीडियाटेक हीलियो G80 SoC द्वारा संचालित है जिसे Mali G52 GPU के साथ पेयर किया गया है और 6GB LPDDR4x रैम के साथ पेयर किया गया है।
कैमरा की बात करें तो Poco M2 क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेन्सर है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर है। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा को नौच में रखा गया है।
Poco M2 के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल-बैंड Wi-Fi, ड्यूल VoLTE सपोर्ट, 4G, ब्लुटूथ v5.0, IR ब्लास्टर, GPS, 3.5mm हैडफोन जैक और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन को स्प्लेश रेसिस्टेंस बनाने के लिए P2i कोटिंग दी गई है।
नोट: हमारा नया रिचार्ज पेज देखने के लिए यहाँ क्लिक करें!