POCO M2 स्मार्टफ़ोन को भारत में 8 सितम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है, इस बात की जानकारी अब आधिकारिक तौर पर हो गई है। POCO M2 स्मार्टफोन को POCO X3 मोबाइल फोन के लॉन्च के एक दिन बाद ही लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि POCO X3 मोबाइल फोन दुनिया का पहला मोबाइल फोन होने वाला है, जिसे क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 732G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि POCO M2 स्मार्टफोन POCO M2 Pro का ही एक छोटा वर्जन होने वाला है।
POCO की ओर से मीडिया को इस बारे में न्योता देना भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने इसके बारे में अपने अलग अलग सोशल मीडिया चैनल्स पर एक टीज़र पोस्टर भी जारी किया है। हालाँकि इसके अलावा Flipkart पर एक डेडिकेटेड पेज भी बनाया गया है, जिसके माध्यम से POCO M2 स्मार्टफोन के कई फीचर सामने आये हैं। इससे यह भी पता चलता है कि POCO M2 को Flipkart पर सेल किया जाने वाला है।
https://twitter.com/IndiaPOCO/status/1301015351447056384?ref_src=twsrc%5Etfw
अगर हम टीज़र पर ध्यान दें तो आपको बता देते है कि POCO M2 स्मार्टफोन में आपको एक वाटरड्राप नौच कटपुट मिलने वाला है। इसके अलावा फोन में आपको एक HD डिस्प्ले मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक बड़ी क्षमता वाली बैटरी मिलने वाली है। हालाँकि ज्यादा जानकारी इसके बारे में अभी तक सामने नहीं आई है। हालाँकि अगर आप फोन के बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन के लॉन्च के समय 8 सितम्बर को मिल जाने वाली है।
POCO M2 Pro मोबाइल फोन की अगर बात करें तो इस मोबाइल फोन में आपको Redmi Note 9 Pro जैसे ही स्पेक्स मिल रहे हैं। ऐसा ही POCO M2 स्मार्टफोन में आपको Redmi Note 9 जैसे ही स्पेक्स मिलने वाले हैं। अगर हम POCO M2 Pro मोबाइल फोन की शुरूआती कीमत की बात करें तो यह Rs 13,999 की शुरूआती कीमत में आता है। इसी को देखते हुए POCO M2 स्मार्टफोन की कीमत Rs 12,000 की कीमत के अंदर हो सकती है, हालाँकि अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है। लेकिन लॉन्च के समय इसके बारे में और इसकी कीमत के बारे में ज्यादा जानकारी आपको मिल ही जाने वाली है।
Xiaomi Redmi Note 9 स्मार्टफोंस के फीचर्स की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फ़ो में आपको एक 6.53-इंच की डिस्प्ले मिल रही है, यह एक FHD+ (2340×1080 पिक्सेल वाली स्क्रीन है), फोन में आपको एक पंच होल कटआउट भी मिल रहा है, जो आप फोन के टॉप-राईट कॉर्नर पर देख सकते हैं, इसमें ही आपको सेल्फी कैमरा भी नजर आ रहा है।
Redmi Note 9 में आपको MediaTek Helio G85 चिपसेट मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको ओक्टा-कोर CPU मिल रहा है, जो Mali-G52 GPU के साथ कपल किया गया है। फोन में आपको 4GB तक की रैम मिल रही है, इसके अलावा स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो इसमें आपको 128GB तक स्टोरेज मिल रही है। इस स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी सकते हैं. फोन को MIUI 11 पर लॉन्च किया गया है।
फोन में कैमरा आदि को देखें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में यानी Redmi Note 9 में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है। यह कैमरा आपको एक 48MP प्राइमरी कैमरा, एक 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, एक 2MP मैक्रो कैमरा और एक 2MP डेप्थ सेंसर के रूप में मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 13MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है।
Redmi Note 9 मोबाइल फोन में आपको सभी बेसिक सेंसर भी मिल रहे हैं, इसके अलावा आपको कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई और Bluetooth 5.0 भी मिल रहा है, इसके अलावा USB Type C पोर्ट भी फोन में शामिल है। फोन में आपको एक 5020mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है, जो 18W की फ़ास्ट चार्जिंग और 22.5W के एडाप्टर के साथ मिल रही है।