POCO के दो बजट फोंस यानी POCO M2 और POCO C3 की कीमत में इंडिया के बाजार में भारी कटौती दर्ज की गई है। आपको बता देते है कि POCO M2 की कीमत में Rs 1000 की कटौती हुई है, यह कीमत के लो-एंड मॉडल में देखी गई है, इसके अलावा इसके टॉप एंड मॉडल में आपको Rs 1500 की कटौती नोट की गई है। इसका मतलब है कि इस मोबाइल फोन यानी POCO M2 के दोनों ही मॉडल में प्राइस कट दर्ज किया गया है। इसके अलावा POCO C3 मोबाइल फोन की कीमत में भी भारी कटौती हुई है। हालाँकि आपको बता देते है कि POCO C3 के टॉप एंड मॉडल में प्राइस कट हुआ है। हालाँकि आपको बता देते है कि POCO M2 मोबाइल फोन की कीमत में जो प्राइस कट हुआ है, वह परमानेंट है।
आपको बता देते है कि POCO M2 मोबाइल फोन को इंडिया में दो अलग अलग मॉडल्स में लिया जा सकता है, इस मोबाइल फोन को आप 6GB रैम और 64GB मॉडल के अलावा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में भी ख़रीदा जा सकता है। अब आपको बता देते है कि POCO M2 के बेस वैरिएंट को अब Rs 9,999 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है, इसके अलावा टॉप-मॉडल को Rs 10,999 की कीमत में लिया जा सकता है। हालाँकि अगर हम पुराने प्राइस की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोंको क्रमश: दोनों ही मॉडल में Rs 10,999 और Rs 12,499 में लिया जा सकता है।
हालाँकि अगर हम POCO C3 मोबाइल फोन की बात करते हैं तो आपको बता देते है कि POCO C3 को भी दो अलग अलग मॉडल में लिया जा सकता है, इस मोबाइल फोन के 3GB रैम और 32GB मॉडल को उसी कीमत में लिया जा सकता है, जो पहले थी, हालाँकि 4GB रैम और 64GB मॉडल को Rs 500 की बड़ी कटौती के साथ अब Rs 8,499 की कीमत में लिया जा सकता है, हालाँकि पहले इसकी कीमत Rs 8,999 थी। कुलमिलाकर अब इन दोनों ही फोंस को बेहद कम कीमत में इंडिया के बाजार में लिया जा सकता है।
Poco M2 ड्यूल-सिम वाला फोन है जो एंडरोइड 10 पर आधारित MIUI 12 पर काम करता है। फोन में 6.53 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1,080×2,340 पिक्सल है। डिस्प्ले को कोरनिंग गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। Poco M2 मीडियाटेक हीलियो G80 SoC द्वारा संचालित है जिसे Mali G52 GPU के साथ पेयर किया गया है और 6GB LPDDR4x रैम के साथ पेयर किया गया है।
कैमरा की बात करें तो Poco M2 क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेन्सर है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर है। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा को नौच में रखा गया है।
Poco M2 के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल-बैंड Wi-Fi, ड्यूल VoLTE सपोर्ट, 4G, ब्लुटूथ v5.0, IR ब्लास्टर, GPS, 3.5mm हैडफोन जैक और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन को स्प्लेश रेसिस्टेंस बनाने के लिए P2i कोटिंग दी गई है।
Xiaomi Poco C3 में 6.53 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल रेहगा और इसके टॉप पर वॉटरड्रॉप नौच मिलेगा जो इसे 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो ऑफर करने में मदद करेगा। फोन को ड्यूल टोन फिनिश दिया जाएगा और डिवाइस आर्कटिक ब्लू, मैट ब्लैक और लाईं ग्रीन विकल्प में लाया जाएगा। C3 का मेजरमेंट 9 mm है और इसका वज़न 196 ग्राम है।
Poco C3 मीडियाटेक हीलियो G35 चिपसेट द्वारा संचालित होगा जो कि ओक्टा-कोर CPU और PowerVR GE8320 ग्राफिक्स के साथ काम करेगा। फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह लेटेस्ट MIUI 12 पर काम करता है जो एंडरोइड 10 पर आधारित है और डार्क मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है।
फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/1.8 होगा, दूसरा कैमरा 2MP मैक्रो लेंस और तीसरा 2MP का डेप्थ सेन्सर है। फोन के फ्रंट पर 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो वॉटरड्रॉप नौच के अंदर मौजूद है। Poco C3 को 5,000mAh की बैटरी के साथ उतारा गया है लेकिन यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं करता है।