POCO की ओर से ग्लोबल बाजार में POCO F7 और POCO F7 Ultra स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने के बाद अब कंपनी POCO F7 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, अभी इस फोन को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालंक इस फोन के कुछ मुख्य स्पेक्स के साथ साथ इस फोन के कुछ स्पेक्स भी POCO F7 के लॉन्च से पहले ही इंटरनेट पर सामने आ चुके हैं। इसके अलावा POCO F7 की लॉन्च टाइमलाइन भी सामने आई है। इसके अलावा यह भी सामने आ चुका है कि इंडिया के बाजार में POCO F7 स्मार्टफोन को एक अलग बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। साथ साथ ग्लोबल बाजार में इस फोन में एक अन्य बैटरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Mirzapur Season 4 Release टाइमलाइन, कास्ट और स्टोरीलाइन के साथ इन 5 बातों को अभी जान लें
ऐसा माना जा रहा है कि POCO F7 स्मरफोन को जून महीने के तीसरे हफ्ते में ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मतलब है कि फोन को 17 जून या 19 जून के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि POCO F7 को इंडिया के बाजार में भी इसी तारीख को लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा फोन के कुछ स्पेक्स भी सामने आ चुके हैं। आइए इनके बारे में भी जानते हैं।
POCO F7 स्मार्टफोन में Smartprix के अनुसार POCO F7 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर हो सकता है। इसके अलावा इस फोन में आपको 16GB की रैम के साथ साथ 512GB की स्टॉरिज भी मिल सकती है। फोन में एक 6.83-इंचक ई Flat OLED LTPS डिस्प्ले भी हो सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाली है। इस फोन में आपको एक 7550mAh की बैटरी मिल सकती है जो 90W की फास्ट चार्जिंग से लैस हो सकती है। फोन को ग्लोबल बाजार में 6550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
कैमरा आदि को देखा जाए तो POCO F7 स्मार्टफोन में आपको एक डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है जो 50MP के मेन कैमरा के अलावा एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस से लैस होने वाला है। फोन के फ्रन्ट पर आपको एक 20MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल सकता है। इसके साथ साथ फोन में आपको एंड्रॉयड 15 के सपोर्ट के साथ साथ HyperOS 2.0 का सपोर्ट मिलता है।
यह भी पढ़ें: बार-बार फोन को चार्ज करने का झंझट खत्म! ये रही पावरहाउस बैटरी वाले फोन्स की लिस्ट