Poco F2 के बारे में पिछले कुछ समय में कई ख़बरें आ चुकी हैं। Xiaomi का यह नया डिवाइस चीन की 3C अथॉरिटी पर अप्रूवल के लिए देखा गया है। डिवाइस को M1912G7BE / BC मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। अभी डिवाइस का नाम सामने नहीं आया है लेकिन ऐसा हो सकता है कि यह डिवाइस Poco F2 स्मार्टफोन होगा। इसी मॉडल नंबर को अक्तूबर में चीन की नेशनल रेडियो एजेंसी पर देखा गया था। 3C सर्टिफिकेशन के अनुसार, Xiaomi M1912G7BE / BC 27W रैपिड चार्जर के साथ आ सकता है।
Xiaomi ने पुष्टि नहीं की है कि M1912G7BE / BC Poco F2 होगा लेकिन सर्टिफिकेशन से फ्लैगशिप लेवल स्पेसिफिकेशन का पता चलता है। हैंडसेट को 5G नहीं दिया जाने वाला है। इसके अलावा, शाओमी 2019 के आखिर से पहले अन्य फ्लैगशिप फोंस लॉन्च कर सकता है। इनमें से एक Mi Mix 4 हो सकता है और दूसरा 5G स्मार्टफोन होगा। कम्पनी अपने Redmi K30 स्मार्टफोन को 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि, Xiaomi M1912G7BE / BC कोई 5G डिवाइस नहीं है औ आने वाले दिनों में इसे TENAA पर देखा जा सकता है।
हाल ही में Poco F2 को Spigen वेबसाइट पर देखा गया था। Spigen लिस्टिंग से पता चलता है कि Poco F2 का लुक Redmi K20 और Redmi K20 Pro जैसा होगा। वेबसाइट पर Poco F2 के लिए लिक्विड क्रिस्टल और Rugged Armor केस को देखा गया था। रेंडर से पता चलता है कि आगामी Poco phone को नौच-लेस डिस्प्ले और पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ लाया जाएगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट अरु इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। Poco F1 स्मार्टफोन को पॉलीकार्बोनेट बॉडी डिज़ाइन दिया जाएगा।