Pixel 2 और Pixel XL 2 के लिए कुछ अन्य केस Amazon पर देखे गए हैं.
हालाँकि Samsung Galaxy Note 8, और Apple iPhone 8 काफी चर्चा में है लेकिन Google की नई जनरेशन का Pixel 2 और Pixel XL 2 भी आपको भूलना नहीं चाहिए. आने वाले Google स्मार्टफोन के केस से ऑनलाइन कुछ हिंट्स मिले हैं जिनसे फ़ोन के कुछ फीचर्स का अंदाज़ा लगाया जा सकता है. और भी अच्छी डील्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करें…!!!
Forbes रिपोर्ट के अनुसार, केस निर्माता Olixar ने Pixel 2 और Pixel XL 2 केसेस के बारे में ऑनलाइन जानकारी दी है. रेंडर की हिंट को देखकर लगता है कि यह स्मार्टफोन अपने पिछली जनरेशन के स्मार्टफोन से कुछ ज़्यादा अलग नहीं है. हालाँकि, फ़ोन के ओफ़िशियल लॉन्च में अभी काफी समय है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy Note 8 और Apple iPhone 8 के बारे में सभी अनुमान सही होने जा रहे हैं. इसके अलावा, Olixar का कहना है कि Pixel 2 और Pixel XL 2 के केस प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं, जिसकी कीमत $5.99 (लगभग Rs 380) से शुरुआत होगी.
Pixel 2 और Pixel XL 2 के लिए कुछ अन्य केस Amazon पर देखे गए हैं. Amazon पर यह एक थर्ड पार्टी केस मेकर द्वारा लिस्टेड किए गए हैं.