पैनासोनिक ने अपने स्मार्टफ़ोन एलुगा I2 के दो नए वैरिएंट्स को बाज़ार में उतारा है. इस स्मार्टफ़ोन को कंपनी ने पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था. स्मार्टफोन को इस बार 2GB/3GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है. बता दें कि इनकी स्टोरेज को आप 32GB तक बढ़ा भी सकते है.
इसे भी देखें :[Hindi – हिन्दी] Oppo R7 Plus Full In depth Review (Hindi) Video
बता दें कि ये दो वैरिएंट्स आपको मेटालिक सिल्वर, मेटालिक गोल्ड और मेटालिक ग्रे रंगों में ले सकते हैं. इसके अलावा बता दें कि इस स्मार्टफ़ोन के 2GB रैम वाले वर्ज़न को आप Rs. 7,990 में और 3GB रैम वाले वर्ज़न को आप Rs. 8,990 में ले सकते हैं.
इस स्मार्टफ़ोन में आपको 5-इंच की HD डिस्प्ले 720×1280 पिक्सेल रेजोल्यूशन के साथ मिल रही है साथ ही इसमें आपको 1Ghz का क्वाड कोर प्रोसेसर मिल रहा है और यहाँ एंड्राइड 5.1 लोलीपॉप पर चलता है. स्मार्टफ़ोन में आपको 8MP का रियर कैमरा ड्यूल-LED फ़्लैश के साथ और 5MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. फ़ोन के कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में ड्यूल-सिम के साथ 4G, 3G सपोर्ट, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई और GPS मिल रहा है. इसके साथ ही फ़ोन में आपको 2000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है.
इसे भी देखें : ब्लैकबेरी “Hamburg” GFXबेंच पर आया सामने, SD615 प्रोसेसर, 5.2-इंच की डिस्प्ले से लैस
इसे भी देखें : आज नहीं 31 मई को लॉन्च होगा YU का अब तक का सबसे शानदार स्मार्टफ़ोन