ओप्पो के अपकमिंग मोबाइल फोन Oppo A7 को गीकबेंच के डाटाबेस में देखा गया है। इस डाटाबेस से सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 450 चिपसेट और एंड्राइड 8.1 Oreo की सपोर्ट मिलने वाली है। हालाँकि अभी तक Oppo के नये Oppo A7 मोबाइल फोन को लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन इस लिस्टिंग से सामने आ रहा है कि मोबाइल फोन में आपको स्नेपड्रैगन 450 चिपसेट की सपोर्ट मिलने वाली है, इसके अलावा इसमें आपको 4GB की रैम भी मिलेगी। फोन में एक 6.2-इंच की 1520×720 पिक्सल की डिस्प्ले मिलने वाली है, साथ ही फोन में आपको एक 4,230mAh क्षमता की बैटरी भी मिलने वाली है।
ओप्पो A7 मोबाइल फोन को अभी हाल ही में गीकबेंच पर देखा गया था, यह इस डाटाबेस में दो अपग अलग मॉडल्स में नजर आया था, आपको बता देते हैं कि यह मोबाइल फोन CPH1901 और PBFM00 मॉडल नंबर के साथ देखे गए थे। हालाँकि इसके पहले दो अन्य को पहले भी इसी डाटाबेस लिस्टिंग में देखा जा चुका है। आपको बता दें कि इसके पहले नजर आये यह मॉडल CPH1905 और PBFT00 मॉडल नंबर से सामने आये थे।
इन दो अलग अलग मॉडल को देखकर कहा जा सकता है कि एक ही डिवाइस को अलग अलग बाजारों में अलग अलग नाम से लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता देते हैं कि Oppo A7 मोबाइल सिंगापुर के बाजार में Oppo AX7 नाम से लॉन्च किया जा सकता है।