Oppo Reno 5 Lite 5G कथित तौर पर 3C वैबसाइट पर लिस्टेड है। फोन को 30W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ देखा गया है। इस मोनिकर को पहली दफा पब्लिक में देखा गया है। Oppo ने चीन में Reno 5 5G, Reno 5 Pro 5G और Reno 5 Pro+ को लॉन्च किया है। तीनों फोंस 65W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आए हैं। Oppo ने अभी स्मार्टफोन के लाइट वेरिएंट के बारे में कोई बयान पुष्टि नहीं की है।
स्मार्टफोन को PELM00 मॉडल नंबर के साथ 3C वैबसाइट पर देखा गया है। सर्टिफिकेशन साइट से पता चला है कि डिवाइस ओप्पो चार्जर और VC56HACH मॉडल नंबर के साथ आएगा और इसे 30W VOOC 4.0 चार्जर ब्रिक दी जा सकती है। MyFixGuide के दावे के मुताबिक यह मॉडल नंबर Oppo Reno 5 Lite 5G स्मार्टफोन के लिए है।
GSMArena की रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो हर कीमत की श्रेणी में Reno 5 मॉडल्स पेश करेगा। Oppo Reno 5 5G Lite को भी कंपनी जल्द लॉन्च कर सकती है। Oppo ने चीन में पहले ही Reno 5 5G, Reno 5 Pro 5G और Reno 5 Pro+ फोंस को लॉन्च किया है जो 65W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है। लाइट वेरिएंट में 30W चार्जिंग मिलेगी। हालांकि, ये स्पेक्स अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए हैं।
Oppo Reno 5 और Oppo Reno 5 Pro को चीन में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था। Oppo Reno 5 Pro+ को पिछले हफ्ते कंपनी ने पेश किया था। Oppo Reno 5 Pro 5G को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है जिसे मॉडल नंबर के साथ ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड BIS वैबसाइट पर देखा गया है।