Oppo Reno 4 Pro भारत में लॉन्च हो गया है और यह 65W फास्ट चार्जिंग, क्वाड कैमरा, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आया है। Reno 4 Pro जून में ओप्पो की लॉन्च हुई Reno 4 सीरीज का हिस्सा है। हालांकि, भारत में लॉन्च हुआ वेरिएंट चीनी वेरिएंट से अलग फीचर ऑफर करता है।
भारत में लॉन्च हुआ Reno 4 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G चिपसेट द्वारा संचालित है। आइए जानते हैं इसके स्पेक्स के बारे में…
Oppo Reno 4 Pro के 8GB रैम वेरिएंट को भारत में Rs 34,990 की कीमत में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन की सेल 5 अगस्त से अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी।
Oppo Reno 4 Pro पतला और हल्के वज़न का डिवाइस है जिसे एंटी-ग्लेयर फिनिश दी गई है है। फोन में 6.5 इंच की फुल HD+ AMOLED स्क्रीन मिली है और इसे 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले के टॉप लेफ्ट कोर्नर पर पंच-होल है और इसमें एक सेल्फी कैमरा रखा गया है।
Reno 4 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G द्वारा संचालित है और यह ओक्टा-कोर CPU है जिसे Adreno 618 GPU के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है। फोन एंडरोइड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर काम करता है।
Oppo Reno 4 Pro क्वाड-कैमरा सेटअप से लैस है जिसमें एक 48MP का कैमरा है और इसका अपर्चर f/1.7 है, दूसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेन्सर, तीसरा 2MP का मोनोक्रोम सेन्सर और चौथा 2MP का मैक्रो कैमरा है। रियर कैमरा से 30fps पर 4K शूटिंग की जा सकती है। फोन के फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा है।
डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो SuperVOOC 2.0 के ज़रिए 65W फास्ट चार्जिंग ऑफर करती है और कंपनी का दावा है कि यह 36 मिनट में फोन को 0-100% तक चार्ज कर सकती है।