Oppo Reno 2 आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने इसे सबसे पहले भारत में लाने का फैसला किया है। भारत में लॉन्च होने के बाद ही यह चीन की मार्किट में पेश किया जायेगा। चीन में इसे 10 सितम्बर तक लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Reno 2 के लॉन्च से पहले ही इसके कई स्पेक्स लीक हो चुके हैं। इसके साथ ही कंपनी ने भी Oppo Reno 2 phone को लेकर कई स्पेक्स की पुष्टि कर दी है।
Oppo Reno 2 फ़ोन के साथ ही कंपनी 2 अलग फ़ोन्स भी पेश कर सकती है जिनमें Oppo Reno 2Z और Oppo Reno 2F शामिल हो सकते हैं। कंपनी Oppo Reno 2 को क्वाड कैमरा के साथ पेश कर सकती है। Oppo Reno 2Z, Oppo Reno 2, और Oppo Reno 2F भी यूज़र्स को उपलब्ध कराये जा सकते हैं।
Oppo Reno 2 launch को दोपहर 3 बजे शुरू किया जायेगा। यूज़र्स इस इवेंट को YouTube पर लाइव देख सकते हैं। कंपनी लाइव इवेंट में ही फ़ोन की कीमत का खुलासा करेगी। हाल ही के एक टीज़र के मुताबिक Oppo Reno 2 को Ocean Heart और Misty Powder कलर में उतारा जा सकता है।
लीक्स और अबतक की आयी रिपोर्ट्स के मुताबिक ओप्पो रेनो 2 में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 मिल सकता है। फोन गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड हो सकता है। इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो वूक फ्लैश चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ आ सकती है। कनेक्टिविटी में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मिल सकता है। फोन में अल्ट्रा डार्क मोड और बोकेह मोड जैसे कई मोड को एन्हांस करने के लिए न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (एनपीयू) दिया जा सकता है। फोन स्नैपड्रैगन 730जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ उतारा जा सकता है।
डिवाइस में लेटेस्ट जी3 ऑप्टिकल सेंसर फिंगरप्रिंट अनलॉकिंग तकनीक के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर 3.0 भी दिया जा सकता है। इसमें आपको 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का कैमरा, 8 मेगापिक्सल का कैमरा और 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा सेंसर मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 2x ऑप्टिकल ज़ूम, 5x हाइब्रिड ज़ूम, 20x हाइब्रिड ज़ूम से लैस हो सकता है।
Oppo Reno 2F और Oppo Reno 2Z में आपको 6.53 इंच फुल-एचडी+ (1,080 x 2,340 पिक्सल) डिस्प्ले आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ दी जा सकती है। Oppo Reno 2Z मीडियाटेक हीलियो पी90 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस हो सकता है। वहीँ दूसरे फ़ोन में हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट दिया जा सकता है।