Oppo Reno 10 Pro: इस नए नवेले OPPO फोन का डिजाइन बना देगा दीवाना, स्पेक्स भी लूट लेंगे महफ़िल

Highlights

OPPO Reno 10 Pro लीक हुए रेन्डर्स में नजर आया फोन का डिजाइन

अलग-अलग एंगल में नजर आ रहा है OPPO Reno 10 Pro का डिजाइन

कुछ ऐसे डिजाइन के साथ आ रहा है Oppo का नया फोन, डायमेंसिटी 8200 चिपसेट से होगा लैस

OPPO अपनी Reno 10 series पर काम कर रहा है। अगली जनरेशन के Reno लाइनअप में कई मॉडल्स आएंगे। Reno 10 Pro को हाई-क्वालिटी रेन्डर में देखा गया है जो टिप्स्टर Steve Hemmerstoffer के हवाले से आए हैं। स्मार्टफोन के डिजाइन हर एंगल में देखे जा सकते हैं। रेन्डर्स में डिवाइस के स्कीमेटिक डिजाइन को देखा जा सकता है। 

OPPO Reno 10 Pro की लीक रेन्डर से मिली ये जानकारी 

OPPO Reno 10 Pro के फ्रन्ट पर सेंटर-अलाइन पंच-होल डिस्प्ले मिलेगी और इसे कर्व एज दिए जाएंगे। स्क्रीन में 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलेगी और स्क्रीन के टॉप और बॉटम में नोटिस होने लायक बेज़ेल्स हैं। डिवाइस को रीडिजाइन पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल को टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर रखा जाएगा। इसमें दो सेन्सर, एक पेरिस्कोप लेंस और एक LED फ़्लैश मिलेगा। 

OPPO Reno 10 Pro को स्लिम फॉर्म फैक्टर दिया गया है। इसका मेजर्मेन्ट 163.2×74.2×7.9mm होगा और राइट साइड पर पॉवर और वॉल्यूम बटन दिए जाएंगे। डिवाइस में USB-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल को बॉटम में रखा जाएगा और टॉप साइड पर 3.5mm हेडफोन जैक मिलेगा। 

Reno 10 Pro के डिजाइन के अलावा, फोन के स्पेक्स सामने नहीं आए हैं। स्मार्टफोन Reno 9 Pro की जगह लेगा। ध्यान देना होगा कि Reno 9 Pro को चीन के बाहर के बाजारों में पेश नहीं किया गया था। OPPO Reno 10 Pro डायमेंसिटी 8200 चिपसेट से लैस होगा। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile