OPPO 10 अक्टूबर को फ्लैगशिप OPPO Reno Ace फोन के साथ OPPO K5 को लॉन्च करने वाला है। हाल ही में सामने आई OPPO K5 की तस्वीर से फोन के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है। स्मार्टफोन को 64 मेगापिक्सल क्वैड कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा। आज चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने Weibo पर यह खुलासा किया है कि डिवाइस स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा और VOOC 4.0 रैपिड चार्जिंग तकनीक के साथ आएगा।
Snapdragon 730G 8nm चिपसेट है जो 2.2GHz पर क्लोक्ड है और गेमिंग के लिए 15 प्रतिशत बेहतर ग्राफिक्स परफॉरमेंस ऑफर करता है। OPPO K5 कम्पनी का पहला फोन होगा जो VOOC 4.0 फ़्लैश चार्ज तकनीक के साथ आएगा। डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी भी मिलने वाली है।
PCNM00 OPPO फोन को हाल ही में TENAA पर देखा गया है जो कि आगामी OPPO K5 फोन हो सकता है। हैंडसेट में 6.4 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को भी एम्बेड किया जाएगा। फोन एंड्राइड 9 पाई पर काम करेगा। ऐसी अफवाहें भी आ रही हैं SoC को 8GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा और साथ ही डिवाइस में 128GB स्टोरेज भी मिलेगा।
OPPO K5 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन के रियर पैनल पर क्वैड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक सेंसर सैमसंग का GW1 64 मेगापिक्सल लेंस है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और अन्य दो सेंसर 2 मेगापिक्सल का लेंस हैं। स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी जाएगी।