आज लॉन्च से पहले ही Geekbench लिस्टिंग में Oppo K3 की ये खासियत आयी सामने

HIGHLIGHTS

23 मई को लॉन्च होने जा रहा Oppo K3

Qualcomm Snapdragon 710 SoC से हो सकता है लैस

8GB रैम की मौजूदगी संभव

जैसा कि यह तय था कि 23 मई यानी आज Oppo अपने नए K-सीरीज स्मार्टफोन Oppo K3 को चीन में लॉन्च करने वाला है, इससे पहले ही फ़ोन को लेकर कुछ खास बात सामने आयी है। चीन में आयोजित होने वाले इस लॉन्च इवेंट से पहले ही स्मार्टफोन को वेबसाइट Geekbench पर देखा गया है। यहां स्मार्टफोन Oppo K3 की कथित स्पेसिफिकेशंस और कीमत ऑनलाइन लीक हुई है।

गीकबेंच लिस्टिंग में इस मॉडल को Qualcomm Snapdragon 710 SoC और 8GB रैम के साथ देखा गया है। साथ ही इसे Android 9 Pie OS बेस्ड कंपनी के ही कस्टम स्किन ColorOS के साथ देखा गया है। लिस्टिंग में डिवाइस को सिंगल-कोर में 1,521 स्कोर और मल्टि-कोर में 5,670 स्कोर मिला है।इस जानकारी का खुलासा सबसे पहले SlashLeaks ने किया था जिसमें स्मार्टफोन को मॉडल नंबर PCGM00 के साथ भी देखा गया है। चीन में Nebula Purple, Morning White और Farm Black कलर ऑप्शंस में इसे खरीदा जा सकता है। 

Oppo K3 की अनुमानित कीमत

इससे पहले आयीं लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo K3 को कंपनी चीन में RMB 1,999 यानी लगभग 20,200 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर सकती है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए ये कीमत रखी गयी है। वहीँ इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट को भी लॉन्च किया जा सकता है।

लीक्स के मुताबिक Oppo K3 की अनुमानित स्पेसिफिकेशंस

अबतक की सभी लीक रिपोर्ट्स के मानें तो Oppo K3 में 6.5-इंच की बेजल-लैस डिस्प्ले DC Dimming, low brightness और Stroboscopic Eye Protection जैसे फीचर्स के साथ दी जा सकती है। स्मार्टफोन 3,765mAh बैटरी के साथ आ सकता है और कंपनी इसमें फास्ट चार्जिंग के लिए VOOC 3.0 फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी दे सकती है। साथ ही नॉच की जगह यूज़र्स के लिए कंपनी इस स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दे सकती है।

ऑप्टिक्स में Oppo K3 में ड्यूल रियर कैमरा दे सकती है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकंड्री कैमरा सेंसर शामिल हो सकते हैं। स्मार्टफोन में 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दे सकती है। इतना ही नहीं, कहा यह भी जा रहा है कि स्मार्टफोन में 6th जेनरेशन का इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल किया जा सकता है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :