अपकमिंग Oppo K3 की कीमत और रिलीज़ डेट हुई लीक

HIGHLIGHTS

पॉप-अप 16MP सेल्फी शूटर के साथ आ सकता है फोन

3,680mAh की बैटरी से लैस हो सकता है Oppo K3

तीन कलर वैरिएंट्स में आ सकता है स्मार्टफोन

हाल ही में ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन Oppo K3 को China Telecom की वेबसाइट पर मॉडल नंबर PCGM00 के साथ स्पॉट किया गया है। इस लीक से इस बात का पता चलता है कि यह अपकमिंग स्मार्टफोन जल्द ही pop-up selfie कैमरा के साथ लॉन्च होने वाला है।

लीक से इस बात की भी पुष्टि हो चुकी है कि अपकमिंग ओप्पो डिवाइस Oppo K3 नाम से आ रहा है और यह एक मिड-रेंज सेक्शन का फ़ोन होगा। इस फ़ोन को लेकर लगभग सभी स्पेक्स चीन की टेलीकॉम वेबसाइट पर लीक हो चुके हैं। इसके साथ ही इस डिवाइस की कीमत, रेंडर और रिलीज की तारीख का भी पता चला है।

चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग के मुताबिक ओप्पो K3 6.5 इंच की डिस्प्ले और 2340×1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आ सकता है। ऑप्टिक्स की बात करें तो यह Oppo K3 डिवाइस 16MP + 2MP के ड्यूल कैमरा सेंसर सेटअप के साथ आ सकता है। डिवाइस का कैमरा, Oppo logo ओप्पो लोगो और “Designed by Oppo” ब्रांडिंग को पैनल के बीच में वर्टीकल पोजीशन में रखा गया है। 2019 ट्रेंड को फॉलो को फॉलो करते ही हुए कंपनी डिवाइस में पॉप-अप 16MP सेल्फी शूटर को भी दे सकती है।

इसके साथ ही लीक्स के मुताबिक Oppo K3 स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ आ सकता है जो डिवाइस को 6GB और 8GB रैम वैरिएंट्स के लिए पावर देता है। वेबसाइट के बेसिक इनफार्मेशन सेक्शन में वैरिएंट 6GB का भी ज़िक्र किया गया है। ऐसे में लॉन्च के दिन 6GB वैरिएंट को भी लॉन्च किये जाने की उम्मीद की जा सकती है। स्टोरेज के लिए, एक्सपेंडेबिलिटी के विकल्प के तौर पर डिवाइस में 128 जीबी स्टोरेज दिया गया है। ओप्पो K3 का माप 161.2 x 76 x 9.4 मिमी है, और इसका वजन 191 ग्राम है। स्मार्टफोन Android 9 Pie OS के साथ प्री इंस्टॉल्ड है।

दिलचस्प बात यह है कि फोन में 3.5mm हेडफोन जैक रखा गया है। इसके साथ ही 20W चार्जर के साथ 3,680mAh की बैटरी दी गई है। फोन टाइप C पोर्ट के साथ आ सकता है। यूज़र्स के लिए यह फोन तीन कलर वैरिएंट्स में आ सकता है जिनमें Nebula purple, Black और Whiteकलर शामिल हैं।

Oppo K3 की अनुमानित कीमत और रिलीज़ डेट

अगर इस फ़ोन की कीमत की बात करें तो 8GB / 128GB वैरिएंट के लिए फोन की कीमत 2199 युआन ($ 322) है। वहीँ यह उम्मीद की जा रही है कि 6GB / 128GB वैरिएंट में इस फ़ोन की कीमत 1999 युआन ($ 292) रखी जा सकती है।

लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि ओप्पो K3 को चीन में 1 जून को रिलीज़ किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस सम्बन्ध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है कि ओप्पो K3 को वैश्विक स्तर पर कबतक लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद यह भी है कि डिवाइस को चीन के बाहर भी सेल के लिए उपलब्ध कराया जायेगा।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :