Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G Which is the better smartphone price under Rs 20000
Oppo K14x 5G को इंडिया के बाजार में फरवरी में लॉन्च किया गया था। यह कंपनी की लेटेस्ट Oppo K14 Lineup का पहला फोन था। हालांकि, अब कुछ समय के बाद फोन को नई रैम और स्टॉरिज मॉडल में पेश कर दिया गया है। अब फोन Oppo K14x 5G को 4GB रैम और 64GB स्टॉरिज मॉडल में भी खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस कदम को इसलिए भी उठाया है ताकि फोन को सभी के लिए कुछ ज्यादा ही किफायती बना दिया जाए। फोन अब उन लोगों के लिए सस्ते में एक दमदार ऑप्शन बन चुका है जो पहली दफा अपने लिए स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं। आइए अब Oppo K14x 5G के प्राइस से लेकर इसके स्पेक्स के अलावा फोन की उपलब्धता पर भी एक नजर डालते हैं।
Oppo K14x 5G स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB स्टॉरिज मॉडल को 12,999 रुपये के प्राइस में इंडिया के बाजार में खरीदा जा सकता है। इसके पहले कंपनी फोन के 4GB रैम और 128GB मॉडल के साथ साथ 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में लॉन्च कर चुकी है। इन दोनों ही मॉडल्स की कीमत क्रमश: 14,999 रुपये और 16,999 रुपये के आसपास है। फोन को बैंक डिस्काउंट के साथ 750 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसे 3 महीने की No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है। फोन को आप Flipkart के अलावा Oppo India के s-Store से खरीद सकते हैं। इसे कंपनी ने Icy Blue और Prism Violet कलर में पेश किया है।
Oppo के इस फोन को कंपनी डुअल सिम सपोर्ट के साथ लॉन्च कर चुकी है। इसमें एंड्रॉयड 15 पर आधारित colorOS 15 का सपोर्ट मिलता है। कंपनी की ओर से इस फोन के लिए 48 महीने की Fluency Protection भी दी जा रही है। इसमें एक 6.75-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले पर आपको 1125 निट्स ब्राइटनेस भी मिलती है। फोन को कंपनी IP64 रेटिंग पर लॉन्च का चुकी है, इससे फोन डस्ट और वाटर से होने वाले डैमेज से बचता है।
Oppo के फोन में Oppo K14x 5G स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है, इसके साथ ARM Mali-G57 MC2 GPU का सपोर्ट भी शामिल है। फोन में 6GB रैम और 128GB तक की स्टॉरिज मिलती है। फोन को कंपनी ने कई कनेक्टिविटी ऑप्शन पर लॉन्च किया था, इसमें Wi-Fi 5 का सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.4 के सपोर्ट के अलावा USB Type C Port भी मिलता है। इसमें 3.5mm Audio Jack भी मिलता है। इतना ही नहीं, कंपनी ने फोन को Beidou, GPS और GLONASS, Galileo और QZSS सपोर्ट मिलता है।
कैमरा को देखा जाए तो Oppo K14x 5G समर फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इस यूनिट में एक 50MP का मेन कैमरा और एक 2MP का डेप्थ सेन्सर भी है। फोन को कंपनी ने एक 5MP का सेल्फ़ी कैमरा का सपोर्ट भी मिलता है।
यह भी पढ़ें: AC की कूलिंग हो जाएगी डबल, बिजली का बिल आधा..?मकैनिक भी नहीं बताएगा ये जुगाड़