पहली बार Oppo ने भारत में अपना “Ultra” टैग पेश किया है और इसके साथ Find X9 Ultra और Find X9s को लॉन्च किया गया है. दोनों ही स्मार्टफोन खास तौर पर कैमरा और बड़ी बैटरी पर फोकस करते हैं, साथ ही फ्लैगशिप चिपसेट और AI फीचर्स के साथ आते हैं. जहां Find X9 Ultra कंपनी का टॉप-एंड कैमरा फोन है, वहीं Find X9s को थोड़ा कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के तौर पर पेश किया गया है, जिसमें Hasselblad ट्यूनिंग दी गई है.
Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच का QHD+ ProXDR AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz का एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. फोन Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दिया गया है.
यह Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर रन करता है और इसमें 7050mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियत है. इसमें 200MP Sony LYT-901 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, साथ में 200MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 50MP 10x पेरिस्कोप कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है. फोन में Hasselblad इमेजिंग मोड, Dolby Vision 4K रिकॉर्डिंग, 8K वीडियो सपोर्ट और O-Log2 कलर टूल्स भी दिए गए हैं.
Oppo Find X9s में 6.59 इंच का ProXDR AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है. यह फोन MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर पर चलता है और LPDDR5X RAM व UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है.
यह भी Android 16 आधारित ColorOS पर चलता है और इसमें 7025mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें Sony LYT-700 प्राइमरी सेंसर, 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. फोन Dolby Vision वीडियो, AI इमेजिंग फीचर्स और 4K 60fps रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जो फ्रंट और रियर दोनों कैमरा से संभव है.
दोनों स्मार्टफोन्स में IP66, IP68 और IP69 जैसी हाई-लेवल डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग्स दी गई हैं. इसके अलावा इनमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर और AI बेस्ड प्रोडक्टिविटी व कैमरा फीचर्स भी शामिल हैं.
Oppo Find X9 Ultra की कीमत 1,69,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलता है.
वहीं Oppo Find X9s की कीमत 79,999 रुपये से शुरू होती है (12GB + 256GB), जबकि 12GB + 512GB वैरिएंट 89,999 रुपये में आता है.
यह भी पढ़ें: फौरन मिलेगा ट्रेन का तत्काल टिकट, बड़े काम की है ये छोटी-सी ट्रिक, आज ही नोट कर लें तरीका