Oppo Find N5 Worlds thinnest foldable phone launch date in china
Oppo ने आखिरकार अपनी नई पीढ़ी के Foldable Phone Oppo Find N5 को लॉन्च ही लॉन्च करने वाला है। इस फोन को लेकर एक महीने से टीजर आदि सामने आ रहे थे। अब Oppo Find N4 यानि OnePlus Open 2 को 20 फरवरी को चीन में लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, अभी तक फोन के ग्लोबल लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
इसके बाद भी फोन को लेकर कुछ जानकारी आ चुकी है। ऐसा भी माना जा रहा है कि Oppo Find N5 के साथ कंपनी Watch X2 Smartwatch को भी लॉन्च कर सकती है। आइए जानते है कि Oppo के इस सबसे स्लिम Foldable Phone में आपको क्या क्या मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Redmi Turbo 4 Pro में होगी एक बेहतरीन डिस्प्ले, डिजाइन के हो जाएंगे कायल, लॉन्च से पहले देख लें सारे फीचर
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Oppo की ओर से आखिरकार यह सामने आ चुका है कि इस फोन Oppo Find N5 को चीन के बाजार में कब लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन चीन एम 20 फरवरी, 2025 को 7PM CST पर लॉन्च किया जाने वाला है। लॉन्च डेट के साथ साथ कंपनी ने फोन को भी आधिकारिक वेबसाईट पर दिखा दिया है।
यहाँ से फोन का डिजाइन और कलर वैरिएन्ट भी सामने आए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि Oppo Find N5 संरतफोन को तीन अलग अलग कलर में लॉन्च किया जाने वाला है, इसमें Dusk Purple, Jade White और Satin Black कलर शामिल हैं।
डिजाइन की बात करें तो Oppo Find N5 में आपको एक नया कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलने वाला है, जो तीन कैमरा सेन्सर के साथ नजर आ रहा है, इसमें आपको LED फ्लैश भी नजर आ रही है। फोन में Hasselblad ब्रांडिंग कैमरा भी नजर आ रहा है।
Oppo Find N5 स्मार्टफोन दुनिया का सबसे पतला Foldable Phone होने वाला है। यह फोन 3.5mm से 4mm के बीच में हो सकता है। इसके अलावा इस फोन का वजन केवल और केवल 230 ग्राम के आसपास होने की उम्मीद है। Oppo Find N5 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर भी होने वाला है, इसमें 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टॉरिज भी मिल सकती है।
Oppo के Foldable Phone में आपको एक 50Mp का मेन कैमरा, एक 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 50MP का पेरिस्कोप लेंस भी मिल सकता है। इसके अलावा फोन में एक 5700mAh की बैटरी और 80W की फास्ट चार्जिंग मिलने वाली है।
यह भी पढ़ें: BSNL वालों की तो निकल पड़ी, अब हर रिचार्ज के साथ मिलेगी ये फ्री सेवा, जल्दी से उठा लो लाभ