Oppo F17 और Oppo F17 Pro को 2 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा और यह इवेंट शाम 7 बजे से शुरू होगा। इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजे जा चुके हैं और ओप्पो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी लॉन्च की तारीख की पुष्टि की जा चुकी है।
Oppo का कहना है कि F17 सीरीज 2020 के स्लीकेस्ट फोंस में से एक है और कंपनी ने फोन के कई खास स्पेक्स की भी पुष्टि की है। साथ ही यह भी साझा किया है कि फोन कैसा दिखाई देने वाला है। Oppo ने एक ऑनलाइन म्यूजिक इवेंट आयोजित किया है जहां कुछ पसंदीदा कलाकारों की परफॉर्मेंस होगी। ओप्पो ने हाल ही में यह भी पुष्टि की थी कि F17 और F17 Pro को Rs 25,000 की श्रेणी में लॉन्च किया जाएगा।
https://twitter.com/oppomobileindia/status/1298492988838928384?ref_src=twsrc%5Etfw
कंपनी ने हाल ही में अपना बजट फोन Oppo A53 2020 भी लॉन्च किया है। चलिए जानते हैं अब तक सामने आए F17 और F17 Pro की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में…
Oppo F17 Pro को पतला और लाइटवेट डिज़ाइन दिया जाएगा। फोन में 6.4 इंच की फुल HD+ AMOLED स्क्रीन मिलेगी और इसका रेज़ोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल होगा। स्क्रीन के टॉप पर ड्यूल-होल कटआउट दिए जाएंगे जिसमें दो सेल्फी कैमरा मिलेंगे। फोन को मैट ब्लैक, मैजिक ब्लू और मेटैलिक व्हाइट विकल्प में उतारा जाएगा।
F17 Pro मीडियाटेक हीलियो P95 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा। फोन Android 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर काम करता है।
Oppo F17 Pro में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेन्सर मिलेगा। फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का एक कैमरा मिलेगा और दूसरा कैमरा 2MP डेप्थ सेन्सर होगा। रियर कैमरा से 30FPS पर 4K UHD रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
फोन में 4,000mAh की बैटरी मिलेगी और यह VOOC 4.0 से 30W चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
Oppo F17 में 6.44 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी जो AMOLED पैनल होगा और डिस्प्ले के फ्रंट पर वॉटरड्रॉप नौच दिया जाएगा जिसमें सेल्फी कैमरा मिलेगा।
फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा और इसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। रेगुलर F17 में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 16MP का कैमरा होगा, दूसरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, तीसरा 8MP का मैक्रो कैमरा और चौथा 2MP का डेप्थ सेन्सर होगा। फोन के फ्रंट पर एक 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
F17 में 4,000mAh की बैटरी मिलेगी जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। Oppo F17 को डाइनैमिक ऑरेंज, नेवी ब्लू और क्लैसिक सिल्वर कलर में लाया जा सकता है।
नोट: हमारा नया रिचार्ज पेज देखने के लिए यहाँ क्लिक करें!