Oppo A9 2020 भारत में पहले से मरीन ग्रीन और स्पेस पर्पल कलर में उपलब्ध था लेकिन अब smartphone को कम्पनी ने वनिला मिंट कलर में भी उतार दिया है। Oppo A9 2020 को भारत में बीते सितम्बर लॉन्च किया गया था। Oppo A9 2020 के नए वैरिएंट में 3D ग्रेडिएंट बैक डिज़ाइन पर ग्रीनिश ब्लू कलर टिंट देखा जा सकता है। Oppo A9 2020 के नए वैरिएंट में हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Oppo A9 2020 Vanilla Mint कलर मॉडल 4GB और 8GB रैम विकल्पों में आया है और पहले वैरिएंट का price Rs 15,990 है जबकि बड़े वैरिएंट को Rs 18,490 में launch किया गया है। दोनों वैरिएंट को ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता है और HDFC या ICICI बैंक के कार्ड्स द्वारा इसे खरीदने पर पांच प्रतिशत कैशबैक भी मिल रहा है।
याद दिला दें, Oppo A9 2020 को भारत में Rs 16,990 की कीमत में लॉन्च किया गया था, हालांकि बाद में डिवाइस की कीमत Rs 1,000 कम कर दी गई।
स्मार्टफोन में 6.50 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर एक वॉटरड्रॉप नौच मौजूद है और इसे गोरिला ग्लास 3+ का प्रोटेक्शन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में डुअल-सिम (नेनो-सिम के साथ) कनेक्टिविटी के साथ आते हैं और एंड्राइड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.0.1 पर काम करता है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट द्वारा संचालित है और 5000mAh बैटरी के साथ आता है।
कैमरा की बात करें तो Oppo A9 2020 में क्वैड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हालांकि, Oppo A9 2020 में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 16MP कैमरा दिया गया है। Oppo A9 2020 में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है तथा डिवाइस में माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।