Oppo A5 2020 स्मार्टफोन के प्राइस कट के बाद अब Oppo A9 2020 की कीमत भी कम कर दी गई है। Smartphone की कीमत Rs 1,000 तक कम कर दी गई है और पहले फोन के 4GB रैम वैरिएंट को Rs 16,990 में सेल किया जाता था। Oppo ने Oppo A9 2020 4GB रैम वैरिएंट को Rs 1,000 का प्राइस कट मिला है जिसके बाद इसकी कीमत Rs 15,990 हो गई है हालांकि 8GB रैम मॉडल को अब भी Rs 16,990 में ही सेल किया जाएगा।
बात करें Oppo A5 2020 की तो इस Smartphone को Rs 12,490 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था जिसमें 3GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है और कीमत में कटौती के बाद अब फोन को अमेज़न या ओप्पो-ई-शॉप से Rs 11,990 में खरीदा जा सकता है। बात करें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की तो इसका प्राइस Rs 13,990 है और Oppo A5 2020 को डेज़लिंग वाइट और मिरर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।
स्मार्टफोन में 6.50 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर एक वॉटरड्रॉप नौच मौजूद है और इसे गोरिला ग्लास 3+ का प्रोटेक्शन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में डुअल-सिम (नेनो-सिम के साथ) कनेक्टिविटी के साथ आते हैं और एंड्राइड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.0.1 पर काम करता है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट द्वारा संचालित है और 5000mAh बैटरी के साथ आता है।
कैमरा की बात करें तो Oppo A9 2020 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हालांकि, Oppo A9 2020 में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 16MP कैमरा दिया गया है। Oppo A9 2020 में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है तथा डिवाइस में माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।