Oppo के मिड-रेंज स्मार्टफोन Oppo A7 की कीमत में अमेज़न पर कटौती कर दी गई है। स्मार्टफोन की कीमत में Rs 2,000 की कटौती की गई है। अब स्मार्टफोन के 3GB वैरिएंट को Rs 12,990 और 4GB रैम वैरिएंट को Rs 14,990 में सेल किया जा रहा है। ओप्पो ए7 को पिछले साल नवम्बर में लॉन्च Rs 16,990 (4GB वैरिएंट) की कीमत में लॉन्च किया गया था। यह नई कीमतें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। प्राइस कट की ख़बर को सबसे पहले ट्विटर पर मुंबई स्थित रिटेलर महेश टेलिकॉम द्वारा साझा किया गया था।
https://twitter.com/MAHESHTELECOM/status/1121655913549455360?ref_src=twsrc%5Etfw
Oppo A7 को अमेज़न.इन. फ्लिपकार्ट और पेटीएम मॉल द्वारा खरीदा जा सकता है। Oppo A7 को 3GB रैम और 4GB रैम के साथ पेश किया गया है और स्टोरेज के मामले में दोनों मॉडल्स 64GB स्टोरेज के साथ आते हैं।
Oppo A7 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन एंड्राइड 8.1 ओरियो पर आधारित Color os 5.2 पर काम करता है। अन्य स्पेक्स की बात करें तो डिवाइस में 6.2 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1520 x 720 पिक्सल है। डिवाइस के बैक पर 13+2 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है और सेल्फी के लिए डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है और फ्रंट कैमरा का अपर्चर f/2.0 है। डिवाइस में 4,230mAh की बैटरी दी गई है और फोन को ग्लेज़ ब्लू और ग्लेयारिंग गोल्ड विकल्पों में खरीदा जा सकता है।