Oppo A5s के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज तथा 4GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत में Rs 1,000 तक की कटौती कर दी गई है। Oppo A5s को इस साल अप्रैल में भारत में लॉन्च किये गया था और इसकी शुरुआती कीमत Rs 9,990 रखी गई थी। डिवाइस की कीमत में कटौती के बाद 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 8,990 तथा 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs 9,990 हो गई थी। अब एक बार फिर डिवाइस के दाम कम होने के बाद 2GB वैरिएंट की कीमत कम हो गई है और फोन को Rs 8,490 में खरीदा जा सकता है। हालांकि, 3GB रैम वैरिएंट की कीमत में कोई अंतर नहीं देखा गया है।
Oppo A5s के 4GB रैम वैरिएंट को Rs 12,990 में भारत में लॉन्च किया गया था। Device की कीमत में कटौती होने के बाद इसे Rs 11,990 में सेल किया जा रहा था। अब एक बार फिर डिवाइस के दाम कम होने के बाद इसे Rs 10,990 में खरीदा जा सकता है। ये नई कीमतें सबसे पहले मुंबई बेस्ड Mahesh Telecom द्वारा साझा की गई थीं।
याद दिला दें, स्मार्टफोन में 6.2 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 720×1520 पिक्सल है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। यह स्मार्टफोन हीलियो P35 चिपसेट द्वारा संचालित है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एक 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है और सेल्फी के लिए फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है।