Oppo A3 स्मार्टफोन गीकबेंच पर आया नया, Helio P60 चिपसेट से हो सकता है लैस

HIGHLIGHTS

ऐसा लग रहा है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता Oppo जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन को Oppo A3 नाम से लॉन्च कर सकता है।

Oppo कुछ समय में अपना एक नया मिड-रेंज डिवाइस लॉन्च कर सकता है, इस डिवाइस को Oppo A3 नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि डिवाइस को लेकर अभी तक बहुत से लीक और रुमर्स सामने आ चुके हैं। डिवाइस को देखें तो अभी तक इसके बारे में बहुत कुछ सामने आ चुका है कि आखिर इसमें क्या होने वाला है, क्या नहीं। 

अब इस डिवाइस को लेकर नई जानकारी सामने आई है, असल में नई जानकारी TENAA की लिस्टिंग और गीकबेंच पर नजर आई है। आपको बता दें कि इस डिवाइस को लेकर ऐसा सामने आ रहा है कि इसमें एक मीडियाटेक हेलिओ P60 चिपसेट होने वाला है, यह मीडियाटेक की ओर से मिड-रेंज प्रोसेसर है। 

Paytm Mall Deals of the Day: गेमिंग लवर्स के लिए धमाका ऑफर्स

अगर हम TENAA की लिस्टिंग की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इसमें एक 6.2-इंच की 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली 1080×2160 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलने वाली है। साथ ही इसमें एक 4GB या 6GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है।

इसके साथ ही कैमरा को देखते हुए स्मार्टफोन में एक ड्यूल 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है इसके अलावा इसमें एक 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। 

Paytm Mall Deals of the Day: गेमिंग लवर्स के लिए धमाका ऑफर्स

हालाँकि अगर लिस्टिंग  की चर्चा करें तो इसमें कोई भी फिंगरप्रिंट सेंसर फोन में नजर नहीं आ रहा है। हालाँकि इस फीचर को हटाने के पीछे ऐसा माना जा सकता है कि कंपनी इसके लिए कोई अन्य प्रणाली का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे फोन को अनलॉक किया जा सकेगा। फोन में एक 3330mAh क्षमता की बैटरी भी हो सकती है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि फोन की कीमत 320 डॉलर हो सकती है।

सोर्स:

Digit NewsDesk

Digit News Desk writes news stories across a range of topics. Getting you news updates on the latest in the world of tech.

Connect On :