OnePlus Nord N10 के डिज़ाइन को एक लीक्ड इमेज में देखा गया है और डिवाइस को 26 अक्तूबर को लॉन्च किया जाना है। Nord N10 को पहले भी Nord N100 के साथ लीक किया जा चुका है जिससे स्मार्टफोन के कुछ खास स्पेक्स सामने आए थे। OnePlus Nord ने 21 जुलाई को भारत में एंट्री ली थी और यह कंपनी की मिड-रेंज सेगमेंट में री-एंट्री थी।
टिप्सटर Max J. के ट्विटर पर एक पोस्ट के मुताबिक, Nord N10 दिखने में काफी हद तक OnePlus 8T जैसा होगा और इसे रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल तथा कर्व्ड एज के साथ उतारा जाएगा। Max द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर नोर्ड N10 की एक आउटलिने जैसी है जो फोन के डिज़ाइन को दर्शाती है। 26 तारीख के लॉन्च के बाद फोन का डिज़ाइन सामने आ जाएगा।
OnLeaks की पिछली रिपोर्ट की मानें तो Nord N10 5G और Nord N100को 26 अक्तूबर को लॉन्च किया जाएगा। दोनों फोंस को US में पहले पेश किया जाएगा। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि फोंस को भारत में पेश किया जाएगा या नहीं।
OnePlus Nord N10 में 6.4 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी और यह 90Hz हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। Nord N10 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा और इसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। स्नैपड्रैगन 690 SoC को सैमसंग के 8nm प्रोसेस और 5G रेडियो को शामिल कर के तैयार किया गया है। Snapdragon 690 एक ओक्टा-कोर CPU है जिसमें दो Cortex-A77 बेस्ड कोर्स और छह Cortex-A55 बेस्ड कोर्स दिए गए हैं और दो बड़े कोर्स 2Ghz पर क्लोक्ड हैं।
N10 कंपनी का पहला फोन होगा जो तीन अडिश्नल रियर कैमरा के साथ 64MP प्राइमरी कैमरा ऑफर करेगा। अभी कैमरा की अन्य जानकारी सामने आनी बाकी है। लॉन्च जैसे-जैसे करीब आएगा हमें फोंस के बारे में अधिक जानकारी मिल पाएगी।