OnePlus Nord स्मार्टफोन कंपनी का अगला फोन हो सकता है जिसे आधिकारिक पुष्टि मिल गई है। जबकि पहले आगामी फोन को OnePlus Z के नाम से लॉन्च किया जाना था। कंपनी ने बुधवार को अपने नए इन्स्टाग्राम अकाउंट से इसके Nord नाम की ओर संकेत दिए हैं। वनप्लस ने हाल ही में पुष्टि की थी कि जुलाई में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। इन्स्टाग्राम से मिलता जुलता एक नया टीज़र पेज Amazon India की वैबसाइट पर देखा गया है।
इन्स्टाग्राम पोस्ट में वनप्लस के को-फाउंडर Carl Pei ने इनवाइट के पीछे Nord नाम की ओर इशारा दिया है। इमेज में एक कार्ड को एक टेक्स्ट के साथ देखा जा सकता है, टेक्स्ट में “Here's to the first 100” लिखा है। ऐसा हो सकता है कि कंपनी इस नए स्मार्टफोन को खरीदने वाले शुरुआती 100 ग्राहकों को कुछ स्पेशल ऑफर करे। इस इमेज को इन्स्टाग्राम से हटा दिया गया है।
Instagram पर आई जानकारी के आलवा, नया वनप्लस फोन अमेज़न इंडिया की वैबसाइट पर डेडिकेटेड लिस्टिंग में देखा जा चुका है। लिस्टिंग में नोटिफाई मी बटन दिया गया है और दिलचस्पी रखने वाले यूज़र्स डिवाइस की उपलब्धता आदि के बारे में जानने के लिए इस बटन पर क्लिक कर सकते हैं। हालांकि, यह डिवाइस के बारे में कोई अधिक जानकारी नहीं देता है। इसमें कंपनी के नए इन्स्टाग्राम अकाउंट का नया लिंक भी दिया गया है।
OnePlus Nord या OnePlus Z क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 SoC द्वारा संचालित होगा जिसे 12GB रैम के साथ पेयर किया गया है और डिवाइस 5G कनैक्टिविटी के साथ आएगा। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेन्सर दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 4,300mAh की बैटरी दी गई है जिसे 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।