OnePlus Nord 6 का लॉन्च जल्द, डिस्प्ले से लेकर कैमरा और कीमत तक, Nord 5 के मुकाबले इतना अलग होगा नया फोन

By

चीनी स्मार्टफोन मेकर OnePlus ने अपने अगले Nord डिवाइस के लॉन्च को टीज़ करना शुरू कर दिया है और अगर लीक्स की मानें, तो आगामी OnePlus Nord 6 अपनी पिछली जनरेशन पर कुछ बड़े अपग्रेड्स लेकर आ सकता है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह फोन चीन में लॉन्च हुए OnePlus Turbo 6 से मिलते-जुलते कई फीचर्स लेकर आएगा और इसे लेकर पहले से ही अफवाहें आने लगी हैं कि हार्डवेयर के मामले में भी यह बड़े बदलाव पेश करेगा। अब जब यह भारत में जल्द लॉन्च होने की संभावना है, तो लीक्स और अफवाहों के जरिए इसके बारे में काफी कुछ जानकारियां सामने आ रही हैं. तो चलिए परफॉर्मेंस और बैटरी से लेकर कीमत और लॉन्च टाइमलाइन तक, जानते हैं Nord 6 की वो सभी संभावित डिटेल्स जो यह OnePlus Nord 5 की तुलना में लेकर आ सकता है.

OnePlus Nord 6 Vs OnePlus Nord 5: स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: सबसे पहले बात करें डिस्प्ले की, तो Nord 5 अपने 144Hz पैनल के साथ पहले से ही स्मूद लगता है, लेकिन ऐसा लगता है कि इस बार वनप्लस 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ चीज़ों को थोड़ा और आगे ले जाने के लिए तैयार है.

परफॉर्मेंस: परफॉर्मेंस में इस बार काफी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. चीनी स्मार्टफोन दिग्गज ने अपने Nord 5 में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट लगाया था, जबकि Nord 6 में नया Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है.

कैमरा: जहां तक कैमरा की बात है, यह स्मार्टफोन एक 50MP का मेन सेंसर ऑफर कर सकता है जिसे 2MP मोनोक्रोम लेंस के साथ पेयर किया जा सकता है. जबकि फोन के फ्रंट पर एक 16MP का सेल्फी शूटर दिया जा सकता है.

बैटरी: सबसे ज्यादा दिलचस्पी वाला क्षेत्र इसकी बैटरी है, जो शायद आपको थोड़ा हैरान भी कर देगी। काफी हद तक यह संभावना है कि Nord 6 भारत में 9000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है, जो पिछले फोन की 6800mAh बैटरी की तुलना में एक बड़ी छलांग है. हालांकि, नए फोन की चार्जिंग स्पीड 80W पर बने रहने की ही संभावना है.

OnePlus Nord 6 Vs OnePlus Nord 5: कीमत और लॉन्च डेट

टिप्सटर योगेश ब्रार के अनुसार, जिन्होंने X पर इसकी डिटेल्स शेयर की थीं, ग्राहकों को इस फोन के लिए थोड़ी ज्यादा कीमत देने के लिए तैयार रहना चाहिए। Nord 6 की कीमत Nord 5 के मुकाबले लगभग 3000 से 5000 रुपये ज्यादा हो सकती है. Nord 5 भारत में 31,999 रुपये में लॉन्च हुआ था. Nord 6 के स्टोरेज ऑप्शंस में 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स शामिल हो सकते हैं. इस फोन को ब्लैक, मिंट और सिल्वर कलर ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है. बात करें लॉन्च की, तो इसे अप्रैल की शुरुआत में उतारा जा सकता है, जिसकी संभावित तारीख 7 अप्रैल हो सकती है.

यह भी पढ़ें: 40-इंच का Full HD Smart QLED TV सिर्फ 12 हज़ार में खरीदने का गोल्डन चांस, Amazon पर मिल रही धमाकेदार डील

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By