OnePlus आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सभी प्रमुख फीचर्स सामने आ चुके हैं। इस नए Nord 6 में यूज़र्स को दमदार Snapdragon 8 सीरीज़ प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, ड्यूल कैमरा सेटअप, शानदार OLED डिस्प्ले और बिल्कुल नया डिजाइन देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन चीन में जनवरी में लॉन्च हुए OnePlus Turbo 6 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
OnePlus Nord 6 का लॉन्च इवेंट आज शाम 7:00 बजे (IST) शुरू होगा। इच्छुक यूज़र्स इसे OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट और कंपनी के YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं। कंपनी ने यह भी पुष्टि कर दी है कि Nord 6 की सेल भारत में 9 अप्रैल से दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसे OnePlus की वेबसाइट, Amazon India और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा।
OnePlus Nord 6 की कीमत भारत में लगभग 35,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है। पिछले फोन से तुलना करें तो OnePlus Nord 5 की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये थी। वहीं, चीन में OnePlus Turbo 6 की शुरुआती कीमत CNY 2,099 (करीब 27,000 रुपये) रखी गई है।
यह स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें 165 FPS तक गेमिंग सपोर्ट और बेहतर Wi-Fi स्टेबिलिटी दी जा सकती है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh की विशाल बैटरी है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का Sony मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें ड्यूल-एक्सिस OIS सपोर्ट है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह डिवाइस 4K वीडियो को 60fps पर रिकॉर्ड कर सकता है और इसमें Motion Photo Clipper फीचर भी मिलेगा, जिससे वीडियो से हाई-क्वालिटी फोटो निकाली जा सकती है।
Nord 6 में “Mind Space” नाम का नया फीचर मिलेगा, जिससे यूज़र स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट को सेव कर सकते हैं। यह Google Gemini के साथ इंटीग्रेट होकर पर्सनलाइज्ड सुझाव भी देगा, जैसे ट्रैवल प्लानिंग आदि।
OnePlus Nord 6 को काफी मजबूत बनाया गया है। इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स मिलने वाली हैं, जो इसे पानी, धूल और कठिन परिस्थितियों से सुरक्षित बनाती हैं। साथ ही इसमें क्रिस्टल गार्ड ग्लास और मिलिट्री-ग्रेड टेस्टिंग भी दी गई है, जिससे यह गिरने और झटकों से भी सुरक्षित रहता है।
यह भी पढ़ें: Gold Rate Today (7 अप्रैल 2026): आज फिर महंगा हुआ सोना, जानें 24K, 22K और 18K का ताज़ा भाव