सबसे पहले अपने स्मार्टफ़ोन वनप्लस वन में एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट देगी. फ़िलहाल वनप्लस वन में एंड्राइड वर्जन 4.4.2 किटकैट का इस्तेमाल किया गया है.
मोबाइल निर्माता कंपनी वनप्लस के स्मार्टफोंस में भी जल्द ही एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमैलो का अपडेट मिलेगा. जानकारी मिली है कि, अगले साल की शुरुआत तक कम्पनी अपने स्मार्टफोन वनप्लस टु, वनप्लस X और वनप्लस वन में मार्शमैलो अपडेट कर सकती है. फ़िलहाल कंपनी की ओर से किसी खास तारीख का ऐलान नहीं किया है.
आपको बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी सबसे पहले अपने स्मार्टफ़ोन वनप्लस वन में एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट देगी. फ़िलहाल वनप्लस वन में एंड्राइड वर्जन 4.4.2 किटकैट का इस्तेमाल किया गया है. यह मार्केट में इसी एंड्राइड वर्जन के साथ बेचा जा रहा है.
वनप्लस वन के बाद कंपनी अपने दूसरे स्मार्टफ़ोन में भी एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट देगी. इस लिस्ट में वनप्लस 2 और वनप्लस X शामिल है.
गौरतलब हो कि, गूगल द्वारा निर्मित नया एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो का रोलआउट अक्टूबर में शुरू किया गया था. आसुस, HTC, मोटोरोला, सोनी, लेनोवो और एलजी अपने स्मार्टफोन में एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो के अपडेट की घोषणा कर चुकी हैं.