OnePlus 7T Pro को हाल ही में पेश किया गया है और इसके launch के बाद से ही OnePlus की 8वीं जनरेशन के बारे में ख़बरें आने लगी हैं। इस महीने की शुरुआत में आगामी स्मार्टफोन के रेंडर देखे गए थे जिससे स्मार्टफोन से जुड़ी कुछ जानकारी का पता चला था।
91mobiles और @OnLeaks की रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 8 Pro के रेंडर सामने आए हैं। डिवाइस के बैक पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। Huawei और Samsung अभी तक अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को चार कैमरा के साथ पेश कर चुके हैं।
OnePlus 8 Pro में इन-डिस्प्ले कैमरा नहीं मिलने वाला है बल्कि ये फोंस भी पॉप-अप कैमरा के साथ आने वाला है। हालांकि, डिवाइस में 6.65 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी लेकिन पिछले रुमर्स में 6.5 इंच की डिस्प्ले वाले फोन को देखा गया था। हालांकि, OnePlus 7T Pro में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
OnePlus 7 Pro पहला फोन है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। कम्पनी ने पुष्टि की है कि भविष्य में आने वाले फोंस में समान रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। भविष्य में आने वाले OnePlus स्मार्टफोंस में 5G कनेक्टिविटी मिलने वाली है।