OnePlus 7T को 26 सितम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है। जहाँ कंपनी अपने इस लेटेस्ट फोन को लॉन्च करेगी, वहीँ उम्मीद की जा रही है कि इवेंट में ही कंपनी OnePlus TV को भी पेश कर सकती है। OnePlus 7T के लॉन्च से पहले ही फोन को Android 10 out-of-the-box के साथ टीज़ किया गया है। हाल ही में कंपनी ने इस ओर इशारा कर दिया है कि यूज़र्स को लेटेस्ट Android 10 इस फोन में मिलेगा। साथ ही एंड्राइड 10 के नए फीचर्स का भी यूज़र्स लुत्फ़ उठा सकेंगे जिसमें Dark Theme और बेहतर प्राइवेसी फीचर्स दिए जायेंगे।
कंपनी ने एक ट्वीट पोस्ट के ज़रिये ही OnePlus के अपकमिंग OnePlus 7T में होने वाले Android 10 की जानकरी दी है। साथ ही यूज़र्स को OxygenOS भी मिलेगा। इससे पहले OnePlus ने पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी थी कि फोन में 90Hz डिस्प्ले होगा। फोन मैट डिज़ाइन के साथ आएगा। इतना ही नहीं, OnePlus 7T octa-core Qualcomm Snapdragon 855+ SoC के साथ आ सकता है, ठीक OnePlus 7 की तरह ही।
https://twitter.com/oneplus/status/1176451208883535872?ref_src=twsrc%5Etfw
आपको बता दें कि एंड्राइड 10 आधारित OxygenOS 10.0 को कंपनी ने OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro के लिए भारत में पहले ही रोल आउट कर दिया है। इस सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद यूज़र्स को एक नया गेम स्पेस फीचर भी मिलेगा। इतना ही नहीं, फुल स्क्रीन जेस्चर भी मौजूदा OnePlus स्मार्टफोन यूज़र्स को मिलेगा।