भारत में कई बार लीक्स आदि में सामने आने के बाद आख़िरकार भारतीय बाजार में OnePlus 7T मोबाइल फोन को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। जैसे कि कयास लगाए जा रहे थे कि इस मोबाइल फोन को OnePlus 7 की पीढ़ी के ही नए मोबाइल फोन के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है, वैसा ही हुआ है, इस मोबाइल फ़ोन में आपको एक 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक वाटरड्राप नौच भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक सर्कुलर कैमरा सेटअप भी मिल रहा है। हालाँकि इसमें आपको कुछ नए फीचर हैसे मैक्रो फोटोग्राफी, वार्प चार्ज 30T और अन्य कई फीचर भी इसमें मौजूद हैं। आज हम इस मोबाइल फोन के साथ इसी कंपनी के OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro मोबाइल फोंस की तुलना करने वाले हैं यह तुलना कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के आधार पर होने वाली है। चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं इन तीनों ही फोंस के बीच आखिर क्या अंतर है।
OnePlus 7T मोबाइल फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को Rs 37,999 की कीमत में लिया जा सकता है, इसके अलावा इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को आप Rs 39,999 की कीमत में ले सकते हैं। मोबाइल फोन को ग्लेशियर ब्लू और फ्रॉस्टेड सिल्वर कलर मॉडल्स में ले सकते हैं। फोन को 28 सितम्बर 12PM से अमेज़न इंडिया, OnePlus.in और OnePlus Experience स्टोर्स से ख़रीदा जा सकता है। इसके अलावा OnePlus 7 Pro मोबाइल फोन को तीन अलग अलग वैरिएंट्स में लिया जा सकता है। इस मोबाइल फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को (mirror Gray) रंग में मात्र Rs 48,999 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है, इसके अलावा इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को आप ( mirror Gray) रंग में मात्र Rs 52,999 की कीमत में ले सकते हैं, इसके अलावा अगर आप इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को 8GB रैम और 256GB मॉडल में Nebula Blue रंग में लेना चाहते हैं तो आपको यह क्रमश: Rs 52,999 और Rs 57,999 में मिलने वाला है। इस मोबाइल फोन के 8GB रैम और 256GB मॉडल को आप आलमंड रंग में Rs 52,999 की कीमत में ले सकते हैं। यह मोबाइल फोन आपको Nebula Blue, Mirror Gray, और Almond colour में मिलने वाला है।
OnePlus 7 को भी अलग अलग दो कलर वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, आपको बता देते हैं कि इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन को आप मिरर ग्रे रंग में मात्र Rs 32,999 की कीमत में खरीद सकते हैं, इसके अलावा आप इसके 8GB रैम और 256GB मॉडल को मिरर ग्रे रंग में आप Rs 37,999 में खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इसका OnePlus 7 Red वैरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए लगभग Rs 37,999 खर्च करने होंगे। Note: अब OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro आपको कम कीमत में Amazon Great Indian Festival Sale में खरीद सकते हैं।
OnePlus 7T मोबाइल फोन में आपको एक ऑल-ग्लास डिजाईन 4th Gen Matte-Frosted ग्लास रियर मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.55-इंच की AMOLED 90Hz की डिस्प्ले मिल रही है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसके अलावा इसमें आपको HDR10+ सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। यह क्रोमटिक रीडिंग मोड को सपोर्ट करता है। हालाँकि OnePlus 7 Pro में आपको एक मेटल बिल्ड मिल रहा है, हालाँकि इसके अलावा आपको इसमें एक ऑल-ग्लास डिजाईन दिया गया है। फोन में फ्रंट और बैक पर आपको गोरिला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन मिल रहा है. जैसे कि हम आपको बता चुके हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.67-inch की full AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, यह एक QHD+ पैनल है। फोन को DisplayMate की ओर से A+ रेटिंग दी गई है। इसके अलावा इसकी पिक्सेल डेंसिटी 516 ppi है. यह HDR10+ सर्टिफाइड भी है। इसके अलावा इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। ज्यादा रिफ्रेश रेट होने से एनीमेशन, नेविगेशन और विडियो प्लेबैक काफी स्मूद हो जाता है। इसके अलावा अगर हम OnePlus 7 मोबाइल फोन की चर्चा करें तो OnePlus 7 मोबाइल फोन में आपको एक full-screen display डिजाईन देखने को नहीं मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको OnePlus 6T के जैसी एक वाटरड्राप नौच से लैस डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। हालाँकि इसमें आपको एक 6.2-inch Full HD+ 60Hz AMOLED डिस्प्ले मिल रही है।
OnePlus 7T फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855+ चिपसेट भी मिलता है। इसके अलावा इसमें आपको 8GB की रैम और 128GB स्टोरेज के अलावा 256GB की स्टोरेज भी मिल रही है। इतना ही नहीं जैसा कि कहा ही जा रहा था कि, OnePlus 7 Pro मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855 चिपसेट मिलने वाला है, इसके अलावा फोन में आपको एक 12GB की रैम के साथ 256GB की स्टोरेज मिल रही है। वनप्लस की ओर से यह पहला ऐसा फोन है, जो स्नेपड्रैगन 855 के साथ लॉन्च किया गया है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि इस मोबाइल फोन के अलावा अभी तक बाजार में इस चिपसेट वाला फोन है ही नहीं। हालाँकि परफॉरमेंस के मामले में देखें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन की सीधी टक्कर Honor View 20, Huawei P30 Pro और Galaxy S10E से होने वाली है। हालाँकि अगर हम OnePlus 7 मोबाइल फोन की चर्चा करें तो इसमें भी आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855 चिपसेट मिल रहा है।
अगर अब हम कैमरा की आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि OnePlus 7T मोबाइल फोन में आपको एक सर्कुलर ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है। फोन में आपको एक 48MP Sony IMX586 सेंसर मिल रहा है, जो HIS यानी हाइब्रिड इमेज स्टेबिलाइजेशन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें आपको OIS और EIS का सपोर्ट भी मिल रहा है, इसके अलाव इसमें आपको एक 16MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिल रहा है, साथ ही एक 12MP का टेलीफोटो लेंस भी आपको इसके साथ मिल रहा है। हालाँकि इतने पर ही यह सब खत्म नहीं होता है, इस मोबाइल फोन में आपको एक 16MP का Sony IMX472 सेंसर मिल रहा है। जो EIS को सपोर्ट करता है। इसके अलावा OnePlus 7 Pro मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP Sony IMX 586 सेंसर मिल रहा है। इसे f/1.6 aperture lens और custom-made 7-element plastic lens के साथ देखा जा सकता है। यह सेंसर OIS और EIS को भी सपोर्ट करता है, इसके अलावा इसमें आपको एक 8MP telephoto lens भी मिल रहा है, जो आपको 3X zoom के साथ मिल रहा है, हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको एक 16MP का ultra-wide lens भी मिल रहा है।
हालाँकि OnePlus 7 मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 48MP का मेन सेंसर और एक 5MP का सेकेंडरी सेंसर मिल रहा है। कैमरा के साथ आपको ड्यूल LED फ़्लैश भी मिल रही है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 16MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है।
OnePlus 7T मोबाइल फोन में आपको डॉल्बी Atmos सपोर्ट मिल रही है। इसके अलावा फोन में एक 3800mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है। यह बैटरी नई वार्प चार्ज 30T चार्जिंग तकनीकी को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसके माध्यम से आपको 18 फीसदी फास्टर चार्ज मिलता है, अगर हम इसकी तुलना वार्प चार्ज 30 से करें। हालाँकि इतना ही नहीं OnePlus 7 Pro मोबाइल फोन में आपको स्टीरियो स्पीकर्स भी बढ़िया और नई तकनीकी वाले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ देखने को मिलने वाला है। कंपनी ने इसके लिए डॉल्बी के साथ मिलकर बढ़िय गहनता से काम किया है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि पिछले के मुकाबले यह 38 percent faster charging speed देता है। फोन को OxygenOS 9 के अलावा एंड्राइड 9 Pie के साथ लॉन्च किया गया है। हालाँकि OnePlus 7 मोबाइल फोन में आपको एक 3700mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, साथ ही इस मोबाइल फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है।