OnePlus 7T Pro India Launch का जहां यूज़र्स को बेसब्री से इंतज़ार है वहीँ इस लॉन्च को लेकर हाल ही में एक खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 10 अक्टूबर को लंदन में एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है जहां OnePlus 7T Pro को लॉन्च किया जा सकता है। वैसे आधिकारिक तौर पर वनप्लस 7टी प्रो लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है लेकिन HDFC बैंक से कुछ संकेत मिले हैं।
HDFC यूज़र्स का बैंकिंग ऑफर पेज इस बात का संकेत दे रहा है कि OnePlus 7T Pro को भारत में अक्टूबर के बीच में पेश किया जा सकता है। इस डिवाइस में कंपनी 4,080 एमएएच की बैटरी दे सकती है और साथ ही Snapdragon 855+ SoC से यह लैस हो सकता है।
OnePlus 7T Pro की पहली सेल Amazon के ज़रिये होगी जिसे 15 अक्टूबर के लिए रखा जा सकता है। वहीँ अगर ऑफर की बात करें तो सभी प्लैटफॉर्म्स पर HDFC Bank कार्डहोल्डर्स को Rs. 3,000 का इंस्टैंट डिस्काउंट OnePlus 7T Pro की खरीद पर मिलेगा। एचडीएफसी बैंक स्मार्टबाय ऑफर पेज पर OnePlus प्रोडक्ट पर इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर्स को लिस्ट किया गया है।
लिस्टिंग में ऑफलाइन और ऑनलाइन उपलब्धता की संभावित तारीख की भी जानकरी दी गयी है। वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट, वनप्लस के एक्सक्लूसिव स्टोर, Croma और Reliance Digital जैसे रिटेल पार्टनर पर OnePlus 7TPro Sale 10 अक्टूबर को रखी जा सकती है।