OnePlus की ओर से उसके OnePlus 7 Pro मोबाइल फोन को Rs 48,999 की शुरूआती कीमत में लॉन्च कर दिया है, इसी कीमत के आसपास Google Pixel 3a XL मोबाइल फोन को लॉन्च किया गया है, इस मोबाइल फोन की शुरूआती कीमत Rs 44,999 है। दोनों ही फोंस में आपको बढ़िया कैमरा मिल रहा है, परफॉरमेंस को लेकर दोनों ही फोंस में आपको लेटेस्ट हार्डवेयर मिल रहा है। इसके अलावा एंड्राइड एक्सपीरियंस भी दोनों ही स्मार्टफोंस का काफी खास है। हालाँकि आज हम जानने वाले हैं कि आखिर इन दोनों ही फोंस में आपके लिए स्पेक्स और कीमत के आधार पर कौन सा डिवाइस ज्यादा बेहतर रहने वाला है। तो चलिए ज्यादा देर न करते हुए आपको बताते हैं कि आखिर इन दोनों ही मोबाइल फोंस में क्या अंतर है।
OnePlus 7 Pro मोबाइल फोन को तीन अलग अलग वैरिएंट्स में लिया जा सकता है। इस मोबाइल फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को (mirror Gray) रंग में मात्र Rs 48,999 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है, इसके अलावा इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को आप (mirror Gray) रंग में मात्र Rs 52,999 की कीमत में ले सकते हैं, इसके अलावा अगर आप इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को 8GB रैम और 256GB मॉडल में Nebula Blue रंग में लेना चाहते हैं तो आपको यह क्रमश: Rs 52,999 और Rs 57,999 में मिलने वाला है। इस मोबाइल फोन के 8GB रैम और 256GB मॉडल को आप आलमंड रंग में Rs 52,999 की कीमत में ले सकते हैं। यह मोबाइल फोन आपको Nebula Blue, Mirror Gray, और Almond colour में मिलने वाला है। हालाँकि Google ने अपने Pixel 3a डिवाइस की कीमत Rs 39,999 रखी है जबकि Pixel 3a XL को Rs 44,999 की कीमत में लॉन्च किया है।
जैसा कि कहा ही जा रहा था कि, OnePlus 7 Pro मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855 चिपसेट मिलने वाला है, इसके अलावा फोन में आपको एक 12GB की रैम के साथ 256GB की स्टोरेज मिल रही है। वनप्लस की ओर से यह पहला ऐसा फोन है, जो स्नेपड्रैगन 855 के साथ लॉन्च किया गया है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि इस मोबाइल फोन के अलावा अभी तक बाजार में इस चिपसेट वाला फोन है ही नहीं। हालाँकि परफॉरमेंस के मामले में देखें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन की सीधी टक्कर Honor View 20, Huawei P30 Pro और Galaxy S10E से होने वाली है। इसके अलावा अगर हम Pixel 3a XL मोबाइल फोन पर नजर डालें तो हालाँकि पिक्सेल के नए डिवाइस में आपको स्मार्टफोन में आपको स्नैपड्रैगन 670 SoC, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिल रहा है। गूगल ने Titan M सिक्योरिटी चिप को भी शामिल किया है लेकिन इसमें पिक्सल पिक्सल विसुअल कोर मौजूद नहीं है।
इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.67-inch की full AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, यह एक QHD+ पैनल है। फोन को DisplayMate की ओर से A+ रेटिंग दी गई है। इसके अलावा इसकी पिक्सेल डेंसिटी 516 ppi है। यह HDR10+ सर्टिफाइड भी है। इसके अलावा इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। ज्यादा रिफ्रेश रेट होने से एनीमेशन, नेविगेशन और विडियो प्लेबैक काफी स्मूद हो जाता है। हालाँकि Pixel 3a में 5.6 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18.5:9 है, वहीं 3a XL में 6 इंच की FHD+ डिस्प्ले मौजूद है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। दोनों फोंस की डिस्प्ले को ड्रैगन ट्रेल प्रोटेक्शन दिया गया है।
अगर अब हम कैमरा की आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि वनप्लस 7 प्रो मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP Sony IMX 586 सेंसर मिल रहा है। इसे f/1.6 aperture lens और custom-made 7-element plastic lens के साथ देखा जा सकता है। यह सेंसर OIS और EIS को भी सपोर्ट करता है, इसके अलावा इसमें आपको एक 8MP telephoto lens भी मिल रहा है, जो आपको 3X zoom के साथ मिल रहा है, हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको एक 16MP का ultra-wide lens भी मिल रहा है। हालाँकि अगर हम Pixel 3a XL मोबाइल फोन की चर्चा करें तो फोंस के रियर पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.8 है, यह सोनी का वही IMX363 सेंसर है जिसे पिक्सल 3 सीरीज़ में देखा गया है। स्मार्टफोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.0 है। कैमरा में आपको प्लेग्राउंड, नाईट साइट, पोर्टरेट मोड और HDR+ फीचर्स मिल रहे हैं।
Pixel 3a को 3,000mAh बैटरी के साथ उतारा गया है और Pixel 3a XL में 3,700mAh की बैटरी दी गई है। फोंस में 18W फ़ास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है और फोंस में अन्य कई फीचर्स जैसे पिक्सल एक्टिव एज, 3.5mm ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर्स भी शामिल हैं। फोंस एंड्राइड पाई OS पर काम करते हैं और कम्पनी का वादा है कि तीन साल तक फोंस को सिक्योरिटी और OS अपडेट्स मिलते रहेंगे। इसके अलावा OnePlus 7 Pro मोबाइल फोन में आपको स्टीरियो स्पीकर्स भी बढ़िया और नई तकनीकी वाले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ देखने को मिलने वाला है. कंपनी ने इसके लिए डॉल्बी के साथ मिलकर बढ़िय गहनता से काम किया है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि पिछले के मुकाबले यह 38 percent faster charging speed देता है। फोन को OxygenOS 9 के अलावा एंड्राइड 9 Pie के साथ लॉन्च किया गया है।