OnePlus 7 Pro मोबाइल फोन में हो सकती है एक 6.67-इंच की 90Hz नौच लेस फुल-स्क्रीन डिस्प्ले

आपको बता देते हैं कि OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro मोबाइल फोन को 14 मई को लॉन्च किया जाना तय किया गया है, इसका मतलब है कि यह OnePlus 7 Series कल लॉन्च होने वाली है। हालाँकि इनके लॉन्च से पहले ही एक नई जानकारी सामने आई है कि यह मोबाइल फोन यानी OnePlus 7 Pro को एक 6.67-इंच की नौच-लेस फुल स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जा सकता है, यह डिस्प्ले एक 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाली है। 

आपको बता देते है कि OnePlus 7 सीरीज को लेकर अखबारों, न्यू चैनल और शोर्ट विडियो के अलावा इमेजों से भी जानकारी सामने आ चुकी है। यह नई खबर इस मोबाइल फोन में मौजुक स्क्रीन के बारे में जानकरी देती है, और हमें बताती है कि आखिर यह कितनी दमदार स्क्रीन के साथ आने वाला है। यह जानकारी OnePlus की ओर से भी कन्फर्म कर दी गई है। 

अगर हम Matt Swider के एक ट्विट पर नजर डालें यो आपको बता देते हैं कि इसमें OnePlus की ओर से टीज़ किया गया एक पोस्टर सामने आ रहा है। जो इस डिवाइस में एक क्वाड HD+ सुपर AMOLED स्क्रीन की ओर इशारा कर रहा है। हालाँकि इसके अलावा आपको बता देते है कि ऐसा भी सामने आ चुका है, और कंपनी ने CEO ने इस बारे में जानकारी दी है कि नया डिवाइस फ़ास्ट और स्मूद होने वाला है। इसका मतलब है कि इसके माध्यम से आपको एक अलग ही एक्सपीरियंस मिलने वाला है। गौरतलब ही कि इस मोबाइल फोन की कीमत भी लीक हो चुकी है। 

https://twitter.com/mattswider/status/1127004546574766085?ref_src=twsrc%5Etfw

OnePlus 7 Pro की अनुमानित कीमत

Slashleaks की रिपोर्ट सामने आयी है जिसके मुताबिक फोन के 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत EUR 699 यानी करीब 54,700 रुपये हो सकती है। इसके साथ ही 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट को यूज़र्स के लिए EUR 749 यानी करीब 58,600 रुपये उपलब्ध कराया जा सकता है। साथ ही OnePlus 7 Pro फोन के 12 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट को यूज़र्स के लिए EUR 819 यानी करीब 64,100 रुपये में उपलब्ध कराया जा सकता है।

इसके अलावा टिप्सटर इशान अग्रवाल का यह दावा है कि OnePlus 7 Pro के 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 49,999 रुपये हो सकती है। इसके 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 52,999 रुपये और टॉप मॉडल 12 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज की कीमत 57,999 रुपये हो सकती है।

इन स्टोरेज वैरिएंट्स में मिलेगा ये कलर वैरिएंट

कहा जा रहा है कि 6 जीबी रैम वैरिएंट को कंपनी यूज़र्स के लिए केवल Mirror Grey कलर में उपलब्ध कराएगी। वहीँ इसके 12 जीबी वैरिएंट को Nebula Blue कलर में लाया जायेगा। इसके साथ ही OnePlus 7 Pro के 8 जीबी रैम वैरिएंट को Almond, Mirror Grey और Nebula Blue कलर वैरिएंट्स में उतारा जा सकता है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :