OnePlus की लेटेस्ट पेशकश OnePlus 7 Pro को खरीदने वाले यूज़र्स के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की प्रीबुकिंग करने की वैलिडिटी को बढ़ा दिया गया है। Amazon और OnePlus ने यूज़र्स की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है। यूज़र्स के कहना था कि लिमिटेड वैलिडिटी की वजह से यूज़र्स को डिवाइस का Nebula Blue वर्ज़न नहीं मिल रहा था। इस फ़ोन को खरीदने के लिए प्रीबुकिंग की आखिरी डेट 18 मई थी। जब्कि स्मार्टफोन OnePlus 7 Pro का Nebula Blue version 28 मई को रिलीज़ किया जा रहा है जिससे यूज़र्स इस लिमिटेड समय सीमा में यानी 18 मई तक, यह वर्ज़न नहीं खरीद सकते थे। ऐसे में यह फैसला लिया गया है।
https://twitter.com/ChoudharySpeaks/status/1128909225327902720?ref_src=twsrc%5Etfw
अब नै वैलिडिटी के मुताबिक यूज़र्स OnePlus 7 Pro के लिए 31 मई तक प्री-बुकिंग कर सकते हैं। OnePlus ने इस बात की पुष्टि की है कि ऐसे यूज़र्स जिन्होंने फोन को OnePlus के ऑफलाइन स्टोर, क्रोमा या रिलायंस डिजिटल स्टोर पर प्री-बुक किया है, उनके लिए ऐसी कोई समय सीमा नहीं होगी और वह जब चाहें फोन को खरीद सकते हैं।
आपको बता दें कि आज OnePlus 7 Pro की Prime Early Access sale से पहले ही ट्विटर पर वनप्लस 7 प्रो के लिए यूज़र्स ने इसकी प्रीबुकिंग को लेकर कंपनी से शिकायत की थी। गैजेट्स 360 की रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus और Amazon का कहना है कि प्री बुकिंग अब 31 मई तक की जा सकती है।
Amazon के मुताबिक प्री-बुकिंग करने वाले ऐसे यूज़र्स जो आज या फिर 31 मई तक OnePlus 7 Pro को खरीदते हैं, उन्हें "फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट" मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 6 महीनों के लिए होगी। फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट के लिए OnePlus 7 Pro यूज़र को अपने नए हैंडसेट में OnePlus Care App को डाउनलोड करना होगा और 30 दिनों के अंदर ही रजिस्टर करना होगा। ध्यान रखने वाली बात यह है कि वनप्लस फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट के समय 750 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क चार्ज करेगी।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!