जहां OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro का लॉन्च बस कुछ दिन में होने ही वाला है, वहीँ हाल ही में OnePlus के रेंडर लीक हुए हैं। OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro के डिज़ाइन का पता चलता है। OnePlus 7 Pro पॉप-अप सेल्फी कैमरा और तीन रियर कैमरा में आ सकता है। इसके अलावा जहां पहले नेब्यूला ब्लू और मिरर ग्रे रंग में डिवाइस लीक हो चुका है वहीँ अब इसका एक और कलर वैरिएंट सामने आया है जो कि आलमंड कलर वैरिएंट है। आपको बता दें कि 14 मई को इन दोनों ही डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही भारत में OnePlus 7 Pro की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये हो सकती है।
आपको बता दें कि WinFuture द्वारा इस लीक लीक का पता चला है। दोनों ही फ़ोन्स के रेंडर लीक हुए हैं। OnePlus 7 Pro की बात करें तो फोन में बेज़ल-लेस और नॉच-लेस डिस्प्ले के अलावा पॉप-अप सेल्फी कैमरा हो सकता है। साथ ही बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे और फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
अब अगर OnePlus 7 की बात करें तो इसमें आपको वाटरड्रॉप नॉच के साथ फोन के बैक पर दो रियर कैमरा दिया जा सकता है। अब अगर डिज़ाइन की बात करें तो OnePlus 7 Pro, OnePlus 7 के डिज़ाइन से थोड़ा अलग हो सकता है। वहीं, इस Pro वैरिएंट में यूएफएस 3.0 स्टोरेज और एचडीआर10+ डिस्प्ले भी कंपनी दे सकती है।
OnePlus 7 Pro 90 हर्ट्ज़ का 6.67 इंच (1440×3120 पिक्सल) क्वाडएचडी+ डिस्प्ले के साथ आ सकता है तो वहीँ वनप्लस 7 में 6.41 इंच (1080×2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है। दोनों ही स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी या 8 जीबी रैम और 128 जीबी या 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आ सकते हैं। OnePlus 7 Pro का 12 जीबी रैम वेरिएंट भी उतारा जा सकता है और इसमें 48 मेगापिक्सल, 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का सेंसर इसके बैक पर हो सकता है। वहीं, OnePlus 7 में दो रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल दिया जा सकता है। OnePlus 7 में 3,700 एमएएच की बैटरी और OnePlus 7 Proमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!