अभी पिछले ही महीने कंपनी के को-फाउंडर कार्ल पाई ने OnePlus 6 स्मार्टफोन की एक आधिकारिक तस्वीर पिछले महीने ही टीज की थी। इस तस्वीर से स्मार्टफोन में नौच होने के संकेत मिल रहे थे। इसके अलावा इस लीक की मानें तो ऐसा भी लग रहा था कि यह स्मार्टफोन सामने की ओर से Oppo R15 स्मार्टफोन से काफी मेल खायेगा। हालाँकि अब एक नए लीक से सामने आ रहा है कि स्मार्टफोन की डिस्प्ले काफी बड़ी होने वाली है। यह नई तस्वीर वेइबो के माध्यम से लीक हुई है।
अभी हाल ही में OnePlus 6 स्मार्टफोन की भारतीय कीमत से भी पर्दा उठा है. हाल ही में True Tech के माध्यम से सामने आई नई जानकारी के अनुसार OnePlus 6 स्मार्टफोन की भारत में शुरूआती कीमत Rs 33,999 हो सकती है।
Amazon Summer Carnival: होम एप्लायंसेज़ खरीदने का यह है अच्छा मौका
इसके अलावा इसे तीन अलग अलग वैरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इस लिस्ट में OnePlus के Bullet Wireless earphones को देखा गया है, हालाँकि इसकी कीमत से अभी पर्दा नहीं उठा है। अभी हाल ही में ऐसा सामने आया था कि इन वायरलेस एयरफोंस को OnePlus 6 स्मार्टफोन के साथ ही लॉन्च किया जा सकता है।
हालाँकि इन तीन अलग अलग वैरिएंट्स की लीक कीमत पर चर्चा करें तो ऐसा सामने आ रहा है कि इसके 64GB वैरिएंट को कंपनी की ओर से भारत में Rs 33,999 से Rs 36,999 की कीमत में पेश किया जा सकता है, वहीँ इसके 128GB वैरिएंट की चर्चा करें तो इसे लगभग Rs 38,999 से Rs 42,999 के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अगर इसके 256GB वैरिएंट की चर्चा करें तो यह एक प्रीमियम डिवाइस होने वाला है। Rs 44,999 से Rs 48,999 के बेच में होने के आसार हैं।
हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें
हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें
उम्मीद की जा रही है कि OnePlus 6 में एक बढ़ी डिस्प्ले मौजूद होगी जो हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आ सकती है और इस डिवाइस पर ऑनस्क्रीन जेस्चर एक बेहतर नेविगेशन का अनुभव देगा। OnePlus 6 में notch भी मौजूद होगा लेकिन कंपनी ने पुष्टि की है कि इसे छुपाया जा सकता है। OnePlus 6 के बारे में आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है कि यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज से लैस होगा। कंपनी का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन इस महीने की आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद है।