स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus जल्द ही भारत के OnePlus 6 और OnePlus 6T यूजर्स के लिए बड़ी खबर लाने वाला है। बहुत ही जल्द कंपनी इनहोम यूजर इंटरफेस (UI) ऑक्सीजन ओएस का अपडेट इन दोनों ही फ़ोन्स के लिए रोल आउट करेगी। OnePlus 7 Pro लॉन्च के दौरान कंपनी ने OxygenOS के कुछ खास फीचर का ज़िक्र किया था। इन स्मार्टफोन्स को 2018 में लॉन्च किया गया था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि OnePlus 6 और OnePlus 6T भारत में 30,000 रुपये तक के सेगमेंट में आने वाले फ़ोन्स में काफी पसंद किया गया है। खास बात यह है कि Open Beta अपडेट उन्हीं यूजर्स को मिलेगा जिन्होंने ऑपरेटिंग सिस्टम का Beta वर्जन इंस्टॉल किया है।
आपको बता दें कि इस अपडेट में World-life Balance, Smart SMS app, Caller Identification, OnePlus Roaming और Cricket Scores कॉलर आईडेंटिफिकेशन, स्मार्ट SMSApp, वर्क लाइफ बैलेंस, OnePlus Roaming और क्रिकेट स्कोर अलर्ट जैसे फीचर हैं। OnePlus 6 और OnePlus 6T यूजर्स को कंपनी पहले OxygenOS Open Beta का अपडेट उपलब्ध कराएगी जिसमें 'क्रिकेट स्कोर फीचर' दिया जा सकता है। इस अपडेट को यूज़र्स के लिए जून 2019 में रोल-आउट किया जा सकता है।
अपडेट के बाद Caller ID फीचर से यूज़र्स को अपने फोन पर आने वाली सभी कॉल्स के बारे में जानकारी मिल सकेगी जिसके लिए यूजर्स को थर्ड पार्टी एप जैसे Truecaller का इस्तेमाल करना पड़ता था। साथ ही spam calls की भी स्मार्ट जानकारी मिलती है। वहीँ 39 कैटगरी में यूज़र्स के मैसेज भी व्यवस्थित किये जायेंगे। वहीँ स्मार्ट SMS एप के ज़रिये किसी भी पार्सल को भी ट्रैक कर पाएंगे।
Work-Life बैलेंस फीचर OnePlus 6/6T यूजर्स को काम के लिए निर्धारित समय में बिना किसी डिस्टर्ब के काम करने में मदद करेगा। ये फीचर काम के दौरान आने वाले नोटिफिकेशन्स को ब्लॉक कर केवल काम के ही नोटिफिकेशन देगा।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!