OnePlus ने OxygenOS 9.0.4 अपडेट को OnePlus 5 और 5T स्मार्टफोन्स के लिए अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी ने साल 2017 में OnePlus 5 और OnePlus 5T को लॉन्च किया था। कंपनी के स्मार्टफोन एंड्रॉइड पर बेस्ड Oxygen OS पर रन करते हैं। OnePlus ने अपने नए Oxygen OS 9.0.5 कई फीचर जोड़े हैं। स्मार्टफोन के Oxygen OS 9.0.5 अपडेट रोल आउट के बाद अब OnePlus स्मार्टफोन यूजर्स को सिक्योरिटी और स्टेबिलिटी अपडेट भी मिलेगा। इस अपडेट में यूज़र्स को लेटेस्ट अप्रैल सिक्योरिटी पैच भी मिलेगा।
OnePlus 5 और OnePlus 5T स्मार्टफोन को मिलने वाले इस OS अपडेट की जानकारी OnePlus के फॉरम वेबसाइट पर दी गयी है। कंपनी के इस अपडेट को शुरुआत में T सीरीज वेरिएंट वाले स्मार्टफोन को उपलब्ध कराया गया है। आपको बता दें कि इस OnePlus के नए सॉफ्टवेयर अपडेट का साइज़ 200MB है। इसके साथ ही ये अपडेट OnePlus के Phone App की स्टेबलिटी में भी सुधार लाता है।
इतना ही नहीं, Gaming Mode में भी इस अपडेट के बाद सुधार हुआ है। इसके साथ ही OxygenOS सम्बंधित बग्स को भी फिक्स किया गया है। आपको बता दें कि OnePlus फिलहाल अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 को लॉन्च करने की तैयारी में है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!