वनप्लस आज भारतीय बाज़ार में अपना नया स्मार्टफ़ोन वनप्लस 3T पेश करेगा. अभी हाल ही में ग्लोबल बाज़ार में इस स्मार्टफ़ोन को दो स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया था. उम्मीद है कि भारत में भी इसके दोनों वेरियंट पेश किए जाएंगे. ग्लोबल बाज़ार में इसके 64GB वेरियंट की कीमत $439 (Rs 29,800) और 128GB वेरियंट की कीमत $479 (Rs 32,500) है.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Asus Zenfone Zoom Review in Hindi Video
वनप्लस 3T के फीचर्स पर नज़र डालें तो इसमें स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, एक 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा और 3400mAh की बैटरी भी मौजूद हैं. वनप्लस 3T गनमेटल ग्रे और सॉफ्ट गोल्ड रंग में उपलब्ध है.
इसे भी देखें: सैमसंग गैलेक्सी टैब S3 साल 2017 में हो सकता है लॉन्च
इसे भी देखें: सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम+ अनटूटू पर आया नज़र, 8 मेगापिक्सल कैमरे से लैस