OnePlus 16 के स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक! जल्द होगा लॉन्च? फीचर्स और कैमरा डिटेल्स जान लोगों के उड़े होश

Updated on 04-Feb-2026

OnePlus एक बार फिर बाजार में धमाका करने वाला है. कंपनी इस साल अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 को लॉन्च करने वाली है. कंपनी से लीक हुई जानकारी के अनुसार, 2026 में आने वाला OnePlus 16 सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि एक ‘पावर हाउस’ हो सकता है. आइए आपको OnePlus 16 के लीक हुए फीचर्स के बारे में डिटेल्स से बताते हैं.

लॉन्च में समय, लेकिन ब्लूप्रिंट तैयार

हालांकि, OnePlus 16 की लॉन्चिंग साल के अंत तक होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन खबरें और लीक्स बताते हैं कि ब्रांड ने प्रोडक्ट का ब्लूप्रिंट पहले ही तैयार कर लिया है. खरीदारों के लिए यह दिलचस्प खबर है, क्योंकि नया वनप्लस फ्लैगशिप बड़े कैमरा अपग्रेड और एक बड़े बैटरी पैक के साथ आ सकता है. अगर आप अपग्रेड का इंतजार कर रहे हैं, तो OnePlus 16 आपके लिए सही विकल्प हो सकता है. हालांकि, अभी यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि ये नए लीक्स कितने सटीक हैं, लेकिन चर्चा काफी तेज है.

OnePlus 16 के संभावित फीचर्स

हाल ही में आई रिपोर्ट्स और लीक्स ने फोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर बड़े दावे किए हैं. नया OnePlus फ्लैगशिप BOE X5 OLED पैनल के साथ आ सकता है. सबसे बड़ी खबर यह है कि यह 240Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है, जो शायद आपको किसी भी फोन पर मिलने वाला सबसे ज्यादा रिफ्रेश रेट होगा.

डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें नया Snapdragon Elite Gen 6 Pro चिपसेट होने की संभावना है. चर्चा है कि यह चिपसेट इस साल के अंत में आएगा. वनप्लस इमेजिंग टेक में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. फ्लैगशिप में एक नहीं, बल्कि दो 200MP कैमरे हो सकते हैं. अक्सर लोग कहते थे कि वनप्लस कैमरे के मामले में उतना ‘बड़ा’ नहीं खेलता, लेकिन 2026 में यह धारणा बदल सकती है.

बैटरी और चार्जिंग को लेकर यह लीक सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है. वनप्लस 16 में 9,000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है. इसे चार्ज करने के लिए 120W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है.

कीमत और मॉडल

इन अफवाहों ने इस संभावना को भी हवा दी थी कि OnePlus 16 सीरीज के लिए एक नया ‘Pro’ या ‘Ultra’ वैरिएंट ला सकता है, लेकिन ऐसा होने की संभावना कम है. इन भारी-भरकम हार्डवेयर अपग्रेड्स के साथ, वनप्लस उम्मीद करेगा कि खरीदार कीमत में बढ़ोतरी को लेकर ज्यादा आलोचनात्मक न हों. इस साल अधिकांश ब्रांड्स हमारी जेब पर यह बोझ डालने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आपको भी अनजान नंबर की जगह दिख रहे नाम? जानें क्यों हो रहा है ऐसा, क्या बदलनी होगी कोई सेटिंग?

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :