नवंबर में लॉन्च हुए OnePlus 15 की चर्चाएं अभी ख़त्म नहीं हुईं, कि अगली जनरेशन OnePlus 16 से जुड़े लीक्स ने पहले ही इंटरनेट पर चक्कर लगाना शुरू कर दिया है. अगर लीक्स की मानें, तो अब तक ऑनलाइन जो कुछ भी सामने आया है अगर वह सच हुआ तो यह डिवाइस अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप अपग्रेड्स में से एक हो सकता है. अगर आप भी उनमें से एक हैं जो आगामी वनप्लस स्मार्टफोन के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं, तो यहां हम आपको इसी से जुड़ी सभी जानकारियां बताने वाले हैं.
जाने-माने टिप्सटर Debayan Roy ने इस फोन की लगभग पूरी स्पेक्स शीट अपने X हैंडल के जरिए पोस्ट कर दी है, जिससे इसके कैमरा सिस्टम, बैटरी, प्रोसेसर और अन्य को लेकर खुलासे हुए हैं. OnePlus 16 में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें एक 200MP का HP5 प्राइमरी शूटर, 50MP JN5 अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर और एक 50MP का JN% पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर शामिल होने की उम्मीद है.
डिवाइस का रियर कैमरा सिस्टम अलग-अलग लाइटिंग कंडीशंस में कुछ शानदार शॉट्स कैप्चर करने की क्षमता के साथ ब्रांड की परंपरा को निश्चित तौर पर आगे बढ़ाएगा। इसके अलावा, अफवाहें ये भी आई हैं कि हैंडसेट में एक 32MP का फ्रंट स्नाइपर सेल्फी लेने और वीडियो कॉल्स करने के लिए मिलेगा।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो आगामी OnePlus 16 एक 9000mAh की बैटरी से लैस हो सकता है जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है. साथ ही साथ हमें इस डिवाइस में धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP69 रेटिंग भी देखने को मिल सकती है.
इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत और रिलीज़ डेट को लेकर अब तक कोई लीक सामने नहीं आया है. हालांकि, अगर कम्पनी अपने हर साल के लॉन्च पैटर्न को फॉलो करती है, तो हमें नवंबर के दूसरे हफ्ते में 10 नवंबर के आसपास इसकी लॉन्चिंग देखने को मिल सकती है. जहां तक कीमत की बात है, तो इस डिवाइस का 12GB रैम वेरिएंट 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ भारतीय बाजार में 75,999 रुपये की कीमत पर आने की उम्मीद है.