OnePlus 15T लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा: होगा 7,500mAh बैटरी वाला मिनी फ्लैगशिप?

OnePlus के अगले फोन के लॉन्च से पहले ही बड़ी जानकारी सामने आई है। चीन में OnePlus कम्युनिटी मैनेजर ने हिंट दिया है कि कंपनी जल्द OnePlus 15T लॉन्च करने वाली है। शुरुआत में इस फोन को चीन में ही सेल किया जाने वाला है, इसके बाद इसे अन्य बाजारों में पेश किया जाने वाला है, इंडिया में भी फोन चीन के बाद ही लॉन्च होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि OnePlus 15T को मार्च 2026 में पेश किया जा सकता है। OnePlus 15T को कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप मोबाइल फोन के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है, इसका मतलब है कि इस फोन का साइज़ जरूर छोटा होने वाला है, लेकिन इस फोन में टॉप-टियर स्पेसिफिकेशन से लैस होने वाला है।

कॉम्पैक्ट साइज में मिलेगी फ्लैगशिप पावर

लीक्स के अनुसार, फोन में 6.32-इंच OLED डिस्प्ले मिल सकती है, 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट इसपर आपको मिलेगा। यह गेमिंग और स्मूद एनीमेशन के लिए बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। साथ में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज भी फोन का हिस्सा होने वाली हैं। यह आमतौर पर प्रीमियम सेगमेंट में देखने को मिलता है।

7,500mAh जम्बो बैटरी से लैस होगा फोन?

सबसे ज्यादा चर्चा बैटरी को लेकर है। रिपोर्ट्स 7,500mAh की बड़ी बैटरी की ओर इशारा कर रही हैं, जिसे 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ वायरलेस चार्जिंग और MagSafe-स्टाइल मैग्नेटिक एक्सेसरी सपोर्ट की भी भी जानकारी सामने आ रही है। अगर यह सच होता है तो OnePlus 15T को अपने प्रीडिसेसर OnePlus 13T से बड़ा अपग्रेड बना देगा, जिसमें वायरलेस चार्जिंग नहीं थी।

गेमिंग के लिए खास एक्सेसरी हो होंगी हिस्सा

लीक आदि के अनुसार, फोन के साथ एक अल्ट्रा-थिन मैग्नेटिक कूलिंग एक्सेसरी भी लॉन्च हो सकती है। यह गेमिंग या हैवी टास्क के दौरान हीट कम करने में मदद करेगी, बिना फोन की पकड़ या उपयोग में रुकावट डाले।

200MP का कैमरा फोन को बनाएगा दमदार?

कैमरा सेटअप को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स 200MP मेन सेंसर की बात करती हैं, जबकि कुछ अन्य रिपोर्ट 50MP प्राइमरी + 50MP टेलीफोटो और 32MP सेल्फी कैमरा की जानकारी दे रही हैं। अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए लॉन्च इवेंट पर नजर रखना जरूरी है।

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

यह भी पढ़ें: इनएक्टिव PF Account में पड़ी है जमा पूंजी? इन स्टेप्स को फॉलो करके मिनटों में करें ट्रांसफर साथ ही जानें क्या रिटायरमेंट के बाद भी मिलता है ब्याज

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :