परफॉर्मेंस सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बना चुका OnePlus 15R अब कीमत बढ़ोतरी की खबरों को लेकर चर्चा में है। दिसंबर 2025 में भारत में लॉन्च हुआ यह फोन 50,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन फ्रेश रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी जल्द ही इसका मार्केट ऑपरेटिंग प्राइस (MOP) बढ़ा सकती है। यह बदलाव ऐसे समय पर सामने आ रहा है जब हाल ही में लॉन्च हुआ iQOO 15R इस सेगमेंट में इसे सीधी टक्कर दे रहा है। आइए जानते है कि OnePlus 15R के प्राइस में कितना इजाफा हो सकता है।
टिप्स्टर रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 15R के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बढ़कर 51,999 रुपये हो सकती है। जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट की संभावित नई कीमत 56,999 रुपये के आसपास तक जा सकती है। इसका मतलब है कि इस समय इस फोन के प्राइस से नई कीमत 3,000 से 4,000 रुपये तक बढ़ सकती है। यहाँ आपको जानकारी दे देते हैं कि यह घोषणा कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है। आइए अब जानते हैं कि आखिर किस दिन से फोन के नए प्राइस लागू हो सकते हैं।
अगर इंटरनेट पर चल रही जानकारी को देखा जाए तो ऐसा माना जा रहा है कि MOP को भारत में 1 मार्च से लागू किया जा सकता है। इसका मतलब है कि OnePlus 15R का प्राइस 1 मार्च से बदल जाने वाला है। आपको इसके बाद से फोन नए प्राइस में मिलेगा।
OnePlus 15R को भारत में 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 47,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। 512GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 52,999 रुपये थी। लॉन्च ऑफर के तहत Axis और HDFC बैंक कार्ड पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा था, जिससे फोन की ईफेक्टिव कीमत कम हो जा रही थी।
रिपोर्ट्स की मानें तो मेमोरी कॉम्पोनेंट्स की ग्लोबल तौर पर कमी के चलते मिड-फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की लागत बढ़ी है। इससे पहले भी कंपनी ने अपने पिछले मॉडल की तुलना में कीमत में इजाफा किया था। अब देखना होगा कि नई कीमत के साथ ग्राहक इस फोन को खरीदने का मन बनाते हैं या नहीं।
अगर OnePlus 15R के प्राइस में इजाफा होता है तो देखा जाए तो इनडायरेक्ट तौर पर iQOO 15R को फायदा मिल सकता है। प्राइस बढ़ने के बाद फीचर्स और कीमत के संतुलन के तौर पर iQOO 15R एक ज्यादा आकर्षक फोन ऑप्शन बन सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगा। अभी के लिए यह सभी जानकारी केवल एक टिप्स्टर की ओर से ही जारी की गई है, लेकिन इस टिप्स्टर का लीक आदि का रिकॉर्ड अच्छा है, ऐसे में हो सकता है कि प्राइस सही मायने में बढ़ रहे हों।