OnePlus 13s कंपनी का नया फोन होने वाला है। हालांकि, मिल रही जानकारी के अनुसार OnePlus अपने इस फोन को इंडिया में ही खरीदने के लिए लाने वाला है, इसका यह भी मतलब है कि बाकी देशों के लिए इस फोन के लिवाल के लिए तरसने वाले हैं। असल में, The Verge की एक रिपोर्ट ऐसा कहती है कि OnePlus 13s को चीन के बाजार में OnePlus 13T के तौर पर जाना जाएगा, हालांकि इस फोन को यूरोप और उत्तरी अमेरिका के लोगों के लिए लॉन्च नहीं किया जाने वाला है। ऐसा भी कह सकते है कि कंपनी इस फोन को ग्लोबल मार्केट से दूर रख सकती है।
असल में, कंपनी के एक आश्चार्यजनक कदम को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि अपने आगामी फ्लैगशिप फोन को कंपनी केवल इंडिया के बाजार तक ही सीमित कर सकती है। OnePlus Europe की Chief Marketing officer Celina Shi का कहना है कि, “कंपनी का OnePlus 13s को यूरोप के बाजार में लॉन्च करने का कोई प्लान नहीं बना रही है।”
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 60 Pro की iQOO Neo 10R से होगी कड़ी टक्कर; क्यों होंगे एक दूसरे के कट्टर दुश्मन?
ऐसा ही कुछ, कंपनी के नॉर्थ अमेरिका, Spencer Blank ने भी कहा है कि, “US और कनाडा के ग्राहकों को भी यह डिवाइस नहीं मिलने वाला है।”
हालांकि, अभी के लिए OnePlus की ओर से इस फोन के लॉन्च की डेट से पर्दा नहीं उठा है, लेकिन अभी के लिए देखा जाए तो इंडिया की ब्रांड वेबसाईट पर फोन को लेकर Coming Soon लिखा नजर आ रहा है, ऐसे में ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन को जल्द ही इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
हालांकि, अभी तक इंडिया में भी इस फोन को किन स्पेक्स और फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाने वाला है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि चीनी OnePlus 13T पर ही इसके स्पेक्स आधारित हो सकते हैं। इस आगामी OnePlus Phone में स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर मिल सकता है, इसके अलावा फोन में आपको 16GB तक की रैम के साथ 1TB तक की स्टॉरिज भी मिल सकती है।
इतना ही नहीं, यह फोन 6.32-इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इसके लव फोन में एक 50MP का मेन सेन्सर और एक 50MP का ही टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। सेल्फ़ी के लिए OnePlus Phone में एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल सकता है। बैटरी आदि यानि फोन की पावर क्षमता को देखते हैं तो ऐसा पता चलता है कि फोन में एक 6260mAh की बैटरी 80W की फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है। अलर्ट स्लाइडर के स्थान पर इस फोन में एक Quick Key Button को रखा जा सकता है।
अभी के लिए सही प्रकार से फोन के स्पेक्स सामने नहीं आए हैं, ऐसे में प्राइस को लेकर कुछ भी कहना इस समय सही नहीं होगा। इसके बाद भी ऐसा माना जा रहा है कि OnePlus 13s का इंडिया प्राइस 45,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 60 Pro भारत में लॉन्च, चमचमाते फीचर्स देख खुशी से झूम उठेंगे, जानिए कितना है प्राइस