OnePlus 11R ब्रांड के OnePlus 11 लाइनअप का एक हिस्सा होने वाला है, जो कि, जल्द ही लॉन्च होने की संभावना है। MySmartPrice पर हाल ही में जनता के द्वारा OnePlus 11R प्रोटोटाइप की लाइव इमेजिस देखी गई हैं। यहाँ पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशंस शेयर की गई हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।
लाइव इमेजिस की मुख्य स्पेसिफिकेशंस में से एक यह है कि, इस स्मार्टफोन में एक अलर्ट स्लाइडर दिया जा सकता है जो कि, OnePlus 10R और OnePlus 10T में शामिल नहीं था। इसके अतिरिक्त, ये इमेजिस यह भी दिखाती हैं कि फोन में एक IR ब्लास्टर भी शामिल हो सकता है। इसी के साथ, OnePlus 11R इस ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें यह फीचर दिया जा सकता है।
OnePlus 11R एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैप्ड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ आ सकता है जो कि, TSMC’s 4nm प्रोसेस का उपयोग करके बनाया गया है। स्मार्टफोन में LPDDR5 रैम शामिल होने की संभावना है।
OnePlus 11R एक ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आने की संभावना है जिसमें एक 50MP कैमरा, एक 2MP लेंस और एक 13MP अल्ट्रावाइड एंगल लेंस शामिल हो सकते हैं। प्राइमरी कैमरा एक Sony IMX766 सेंसर के साथ आ सकता है और फोन के फ्रंट पर, एक 16MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी शामिल होने की भी संभावना है।