हॉनर 8 की कुछ तसवीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं, इन तस्वीरों में फ़ोन को सफ़ेद संग में दिखाया गया है.
बता दें कि पिछले कुछ समय से हुवावे के आगामी स्मार्टफ़ोन हॉनर 8 को लेकर लीक सामने आ रहे हैं. ये लीक आप ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं. इसके अलावा अब एक नया लीक सामने आया है जो इस स्मार्टफ़ोन की तस्वीरों को दिखा रहा है, इस लीक में एक फोटो ऑनलाइन आया है जो इस स्मार्टफ़ोन का बताया जा रहा है. ये तस्वीर फ़ोन को दोनों और से उजागर करती है.
बता दें कि फ़ोन को लेकर पिछले महीने TENAA पर कुछ लीक सामने आये थे जहां स्मार्टफ़ोन के स्पेक्स के बारे में कुछ सामने आया था. इसके साथ ही अगर आप हॉनर के फैन हैं तो आपको इन तस्वीरों को देखकर ही समझ आ जाएगा कि यह नीचे दी गई तस्वीरों से कितनी मिलती हैं या नहीं मिलती है.
कहा जा रहा है कि हॉनर 8 स्मार्टफ़ोन को 11 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा, जिसमें अब कुछ ही दिन बाकी बचे हैं. इसके अलावा अगर इस स्मार्टफ़ोन के स्पेक्स पर नज़र डालें तो आपको बता दें कि फ़ोन में किरिन का 950 प्रोसेसर दिया गया है साथ ही इसमें आपको 5.2-इंच की डिस्प्ले मिल रही है जो एक FHD डिस्प्ले है. फ़ोन आपको दो वैरिएंट्स में मिलने वाला है जिसमें एक वैरिएंट 3GB रैम और दूसरा 4GB रैम के साथ लॉन्च होगा इसके अलावा अगर इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 32GB/646GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है उसे आप 128GB तक बढ़ा भी सकते हैं. फ़ोन में 12MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा भी आपको मिल रहा है. इसके साथ ही इसमें आपको 2900mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है.