Moto G30 को पिछले महीने बजट सेगमेंट में भारत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपये है लेकिन आप इस फोन को केवल 649 रूपये में खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट Flipkart इस फोन पर शानदार एक्स्चेंज ऑफर दे रहा है। इस स्मार्टफोन में आपको 64MP का क्वाड कैमरा, बड़ी बैटरी और दमदार प्रॉसेसर शामिल है। चलिए जानते हैं कैसे इतने सस्ते में यह फोन हो सकता है आपका…
Moto G30 की कीमत Rs 10,999 है लेकिन अगर आप इस फ्लिपकार्ट से एक्स्चेंज ऑफर के तहत खरीदते हैं तो Rs 10,350 की बचत कर के केवल Rs 649 में इसे खरीदा जा सकता है। हालांकि, एक्स्चेंज ऑफर की कीमत आपके पुराने स्मार्टफोन के मॉडल नंबर पर डिपेंड करती है। इसलिए फोन खरीदने से पहले अपने पुराने फोन का मॉडल नंबर डाल कर जानकारी चेक कर लें…
Moto G30 में 6.5 इंच की मैक्स विजन डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले है। फोन एंडरोइड OS पर काम करता है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है। फोन में 64GB स्टोरेज मिल रहा है जिसे माइक्रो SD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Moto G30 में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसे 20W टर्बो पॉवर चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में क्वाड रियर कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेन्सर है। फोन के फ्रंट पर 13MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।